एमपी: सड़क पर मुंह खोले बैठा था मगरमच्छ, मच गया हड़कंप

शिवपुरी की सड़क पर मुंह खोल कर बैठा था मगरमच्छ, मगरमच्छ को देखकर डर गए लोग, वन विभाग कै अमले को मौके पर बुलाया, मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से झील में छोड़ा

शिवपूरी, 9 अक्टूबर। सड़क पर मगरमच्छ मुंह खोल कर बैठा था। शायद मगरमच्छ किसी शिकार की तलाश में था। सड़क से जब राहगीर गुजरे तो मगरमच्छ पर राहगीरों की नजर पड़ी। इसके बाद राहगीर सहम गए। यह पूरा नजारा शिवपुरी की नोहरी-बछोरा सड़क का था जहां 8 फीट लंबा मगरमच्छ अपना मुंह खोले शिकार का इंतजार कर रहा था।

रात के अंधेरे में सड़क पर बैठा था मगरमच्छ

रात के अंधेरे में सड़क पर बैठा था मगरमच्छ

शिवपुरी में वार्ड क्रमांक 1 की नोहरी-बछोरा सड़क पर एक 8 फीट लंबा मगरमच्छ आकर बैठ गया। मगरमच्छ ने अपना मुंह खोल रखा था। मगरमच्छ मुंह खोल कर सड़क पर बैठा था तभी वहां से कुछ लोग गुजरे। अचानक गाड़ियों की लाइट मगरमच्छ पर पड़ी तो राजगीर सहम गए। 8 फीट लंबा मगरमच्छ सड़क पर बैठा देख राहगीरों के पसीने छूट गए।

Recommended Video

    एमपी: सड़क पर मुंह खोले बैठा था मगरमच्छ, मच गया हड़कंप
    मगरमच्छ की खबर फैलते ही लोगों की लग गई भीड़

    मगरमच्छ की खबर फैलते ही लोगों की लग गई भीड़

    राहगीरों ने जब मगरमच्छ को देखा तो शोर मचा कर दूसरे लोगों को भी सचेत कर दिया। मगरमच्छ सड़क पर बैठा है यह खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मगरमच्छ के पास जमा हो गई। लोग मगरमच्छ को देख कर मगरमच्छ से छुटकारा पाने का रास्ता भी ढूंढने लगे।

    वन विभाग के अमले को किया गया सूचित

    वन विभाग के अमले को किया गया सूचित

    स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ से खुद को सुरक्षित करने के लिए वन विभाग के अमले को सूचित किया। मगरमच्छ की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया। इसके बाद वन विभाग के अमले ने मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करते हुए चांद पाठा की झील में छोड़ दिया।

    1 महीने से इस इलाके में घूम रहा था यह मगरमच्छ

    1 महीने से इस इलाके में घूम रहा था यह मगरमच्छ

    पकड़े गए मगरमच्छ के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 1 महीने से यह मगरमच्छ लगातार नजदीक की कॉलोनियों में और आसपास की सड़कों पर आया जाता था लेकिन इससे पहले कि वन विभाग के अमले को सूचित करते, मगरमच्छ वहां से निकल जाता था। मगरमच्छ की वजह से बीते 1 महीने से यहां के लोग काफी भयभीत थे लेकिन अब मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+