मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजीटिव मरीज की मौत, वार्ड बॉय पर ऑक्सीजन सिलेंडर हटाने का आरोप
भोपाल, 15 अप्रैल। मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस बेकाबू हो चुका है। 24 घंटे में करीब दस हजार से ज्यादा कोरोना पॉजीटिव केस सामने आए हैं। 51 लोगों की जान जा चुकी है।

Recommended Video
कोरोना की वजह से एक ही दिन में मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। मध्य प्रदेश में अब तक 4312 लोगों की जान कोरोना की वजह से जा चुकी है। मध्य प्रदेश में कोरोना विकराल रूप लेने की वजह से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। श्मशान भूमियों में शवों के दाह संस्कार के लिए जगह कम पड़ रही है। शवों का जलाने के लिए कई घंटों तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

इस बीच मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कोरोना मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। हुआ यूं कि कोविड-19 से संक्रमित एक मरीज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती था। उसकी मौत पर परिजनों ने वार्ड बॉय पर आरोप लगाया कि ऑक्सीजन सिलेंडर हटा दिया था, जिसकी वजह से मौत हो गई।
इसके बाद मरीज के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करवाने से इनकार कर दिया और पूरे मामले की जांच की मांग की। इस पर मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने तीन डॉक्टरों की टीम गठित की है, जो 48 घंटे में पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट देगी।












Click it and Unblock the Notifications