TIGER फैमिली के लिए पेरियार-सतपुड़ा सबसे सुरक्षित, केंद्र की सूची में MP के 5 टाइगर रिजर्व शामिल
MP के सतपुड़ा में TIGER फैमिली सबसे सुरक्षित, सूची में प्रदेश के 5 टाइगर रिजर्व शामिल
Madhya Pradesh का सतपुड़ा टाइगर रिजर्व बाघ और वनों के संरक्षण व संवर्धन श्रेणी में देश में दूसरे नंबर पर है। जबकि केरला का पेरियार टाइगर रिजर्व पहले पायदान पर है। बेहतर प्रबंधन के लिए मप्र के 2 टाइगर रिजर्व को 'एक्सीलेंट' और 3 को 'वैरीगुड' कैटीगिरी में रखा गया हैं। मैनेजमेंट इफेक्टिवनेस इवैल्यूएशन (MEE) की सूची में सतपुड़ा, कान्हा टाइगर रिजर्व एक्सीलेंस तो एमपी के पेंच और पन्ना टाइगर रिजर्व को वैरीगुड कैटेगिरी में रखा गया है।

केंद्र सरकार द्वारा देश के 54 टाइगर रिजर्व में बाघ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर लागू किए गए मैनेजमेंट सिस्टम को लेकर 'प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन' (एमईई) किया जाता है। इसमें देशभर के 25 टाइगर रिजर्व को 'उत्कृष्ट' और 'वैरीगुड' कैटेगिरी में रखा गया है। इसमें मप्र का सतपुड़ा टाइगर रिजर्व देशभर में दूसरे नंबर पर तो कान्हा टाइगर रिजर्व 5 वे नंबर पर 'एक्सीलेंट श्रेणी' में शामिल है। इनके अलावा पेंच, बांधगढ़ और बुंदेलखंड का पन्ना टाइगर रिजर्व भी वैरीगुड श्रेणी में शामिल किए गए हैं।
टाइगर फैमिली के संरक्षण व वनों संरक्षित क्षेत्र का प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन को लेकर एनटीसीए द्वारा सार्वजनिक रूप से दी गई जानकारी अनुसार देश में टाइगर रिजर्व 2022 के प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (MEE) में शीर्ष 5 स्थान बनाने वाले पेरियार 94.53%, सतपुड़ा 93.18%, बांदीपुर 93.18%, नागरहोल 92.42% और कान्हा 91.67% के साथ रखे गए हैं। 12 टाइगर रिजर्व ने 'उत्कृष्ट' श्रेणी हासिल की है, इसके बाद 21 टाइगर रिजर्व 'बहुत अच्छा', 13 टाइगर रिजर्व 'अच्छा' और 5 टाइगर रिजर्व 'उचित' श्रेणी में हैं।बता दें कि एमईई रिपोर्ट में देश के किसी भी बाघ अभयारण्य को 'खराब' श्रेणी में नहीं रखा गया।

MEE में मप्र के टाइगर रिजर्व की रैंक व प्रतिशत
1- केरला पेरियार 94.53% एक्सीलेंट
2- एमपी सतपुड़ा 93.18% एक्सीलेंट
5- एमपी कान्हा 91.67% एक्सीलेंट
13- एमपी पेंच 89.39% वैरीगुड
21- मप्र बांधगढ़ 83.33% वैरीगुड
22- मप्र पन्ना 83.33% वैरीगुड
क्या है एमईई मूल्यांकन
जानकारी अनुसार केंद्र सरकार का वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीन एनटीसीए टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क व संरक्षित वनों में प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (एमईई) कराता है। इसमें टाइगर रिजर्व में प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (एमईई) के तहत देश के सभी 54 बाघ संरक्षित वनों में यह मूल्यांकन कराया गया था। यह एमईई का पांचवा चक्र है, जिसके आंकड़े और रेटिंग जारी की गई है। इसमें टॉप 5 में एमपी के 2 तथा टॉप 25 में कुल पांच टाइगर रिजर्व शामिल हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications