Sagar: न‍िगमाध्‍यक्ष के ल‍िए भाजपा खेल सकती है SC कार्ड, व‍िधानसभा चुनाव में वोटरों को साधने का प्रयास

सागर, 31 जुलाई। मप्र के सागर में नगर न‍िगम अध्‍यक्ष पद पर अलग-अलग वर्ग से पार्षद जात‍ि, धर्म और वर‍िष्‍ठा के आधार पर दावेदारी जता रहे हैं, लेक‍िन भाजपा लीक से हटकर रणनीत‍ि बनाने में जुटी है। पार्टी सूत्रों की माने तो न‍िगमाध्‍यक्ष पद पर भाजपा SC वर्ग के पार्षद को बैठा सकती है। कारण आगमी व‍िधानसभा चुनाव में SC वर्ग की वोटों को साधा जा सके। आगामी 6 अगस्‍त को महापौर, पार्षदों की शपथ ग्रहण के बाद अध्‍यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है।

nagar nigam sagar

सागर नगर न‍िगम में महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 6 अगस्‍त को आयोज‍ित होगा। कलेक्‍टर सभी को पद की शपथ द‍िलाएंगे। इसके बाद नगर न‍िगम अध्‍यक्ष पद के ल‍िए चुनाव आयोज‍ित होगा। इसमें उम्‍मीदवारी व वोट‍िंग की प्रक्र‍िया होगी। हालांक‍ि वोट‍िंग की संभावना कम ही है। भाजपा ज‍िस क‍िसी भी पार्षद का नाम तय कर देगी, उसी को पार्षद अपना समर्थन देकर न‍िर्व‍िरोध अध्‍यक्ष चुन सकते हैं। इसी द‍िन महापौर न‍िगम पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगी।

आधा दर्जन दावेदार, लेकिन पार्टी तय करेगी कौन होगा अध्‍यक्ष
नगर न‍िगम में भाजपा के कुल 40 पार्षद न‍िर्वाच‍ित होकर आए हैं। इसमें कुछ पुराने पार्षद हैं तो कुछ पहली दफा निगम पहुंचे हैं। इनमें से अध्‍यक्ष पद की दावेदारी में अघोष‍ित रुप से करीब आधा दर्जन पार्षद दावेदार ठोक रहे हैं। इसमें मह‍िला और पुरुष पार्षद दोनों हैं। मामले में भाजपा संगठन के सूत्र बताते हैं कि पार्टी इस दफा SC वर्ग के पार्षद को अध्‍यक्ष बनाना चाहती है। कारण महापौर सामान्‍य वर्ग से हैं, व‍िधायक सामान्‍य वर्ग से हैं। इस कारण अब एससी वर्ग से न‍िगम में बतौर अध्‍यक्ष प्रत‍िन‍िधित्‍व द‍िया जा सकता है। इससे आगामी व‍िधानसभा चुनाव में वोटों को साधने की रणनीति‍ और गण‍ित बैठाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+