मध्य प्रदेशः कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज अस्पताल से गायब, 20 दिन पहले ही चीन से लौटा था छात्र

Recommended Video

    Corona Virus : Madhya Pradesh के Hospital से भाग संदिग्ध Patient,China से लौटा था | वनइंडिया हिंदी

    छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज अचानक से गायब हो गया। जिसके बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। अस्पताल से लापता मरीज मेडिकल का एक छात्र था, जो चीन के वुहान शहर से पढ़ाई करके घर लौटा था। कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज दो दिन पहले ही नौगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहा था, जिसके बाद उसे जांच के लिए जिला अस्पताल के खास वार्ड में रखा गया था।

    20 दिन पहले ही चीन से लौटा था छात्र

    20 दिन पहले ही चीन से लौटा था छात्र

    फिलहाल कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के अस्पताल से गायब होने से अस्पताल प्रबंधन परेशान है। दरअसल, कोरोना वायरस का संक्रमण चीन के वुहान शहर से ही शुरू हुआ है। दरअसल, अस्पताल से भागा हुआ मरीज छतरपुर के नौगांव के रहने वाला अभिषेक राजपूत है, जो चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। 20 दिन पहले ही वो चीन से घर लौटा था।

    अस्पताल से भाग गया छात्र

    अस्पताल से भाग गया छात्र

    छात्र को तभी से गले में दर्द और सर्दी जुकाम की शिकायत थी। वह शनिवार को नौगांव के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचा, उसे जिला अस्पताल में बनाए गए विशेष आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल किया गया था। मरीज का कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लिया जाना था, लेकिन अचानक बीते रविवार की शाम को वह गायब हो गया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

    चीन में 300 लोगों की हो चुकी है मौत

    चीन में 300 लोगों की हो चुकी है मौत

    छतरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि मरीज में कोरोना वायरस जैसे स्पष्ट लक्षण नहीं हैं। फिर भी शासन के निर्देशों के आधार पर उसे निगरानी में रखा गया था। अब तो जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। बता दें कि चीन में इस संक्रमण के कारण 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+