MP: नाई की दु​कान से पूरा गांव आया कोरोना वायरस की चपेट में, एक ही कपड़े के इस्तेमाल से हुए पॉजिटिव

खरगोन। केन्द्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ शनिवार से देशभर में दुकानें खोलने की अनुमति दी है। वहीं, कोरोना संकट में नाई की एक दुकान से जुड़ी चौंकाने वाले खबर सामने आया है। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़गांव में स्थित नाई की इस दुकान की वजह से पूरा गांव कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। इसके बाद पूरे गांव को सील करना पड़ा है।

Badgaon Village of Khargone MP

34 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही गांव को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की वजह नाई की दुकान में कटिंग व सेविंग करवाने आए लोगों के लिए एक ही कपड़े का इस्तेमाल किए जाने को माना जा रहा है।

मीडिया से बातचीत में नायब तहसीलदार मुकेश निगम ने बताया कि पिछले दिनों एक युवक इंदौर से गांव आया था। उसने इस नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाई थी, जबकि युवक के पहले से ही सैंपल जांच के लिए गए हुए थे। बाद में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसका इलाज भी हुआ और वह ठीक होकर घर भी पहुंच गया। इसके बाद जितने लोगों ने इस नाई के यहां कटिंग-सेविंग करवाई थी। उन सभी लोगों की पहचान की गई।

नाई की दुकान पर आने वाले ऐसे 26 लोगों के भी 5 अप्रैल को सैंपल लिए गए थे। इनमें से 17 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जबकि शेष 9 लोगों में से 6 लोगों को रिपोर्ट आई, जो पॉजिटिव है। बीएमओ डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि शेष रहे तीन लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जबकि पॉजिटिव मरीजों को रात्रि में ही जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां इनका इलाज जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+