इंदौर: नशेड़ी ने बीच सड़क पुलिसकर्मी को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, Video हुआ वायरल

इंदौर, 09 अप्रैल: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक पुलिस वाले की बेरहमी से पिटाई करने का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो गया है। इंदौर में गाड़ी टकराने के विवाद में एक नशे में धुत्त शख्स ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। हालत इतनी खराब हो गई कि पुलिसकर्मी को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा। वायरल वीडियो में एरोड्रम थाना इलाके का है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

cop being brutally assaulted by a man has gone viral Madhya Pradeshs Indore shocking video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र की है। पुलिस जवान का नाम जयप्रकाश जायसवाल है। वह गांधीनगर थाने में पदस्थ है। जय प्रकाश जायसवाल अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने परिजनों को लेने रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में व्यंकटेश नगर में रहने वाला दिलीप प्रजापत अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। तभी आरक्षक जय प्रकाश और दिलीप प्रजापति की गाड़ी आपस मे टकरा गई, जिसपर दोनों में विवाद हो गया।

दोनों के बीच शुरुआत में तो जमकर कहासुनी हुई। लेकिन फिर नशे में धुत्त युवक ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। युवक ने पुलिसकर्मी की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिसकर्मी को किसी तरह से अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने सिपाही से सर्विस बैटन भी छीन ली। हैरान करने वाली बात ये है कि, आरोपी पुलिसकर्मी को पीटता रहा और लोग उसे बचाने नहीं आए।

इस पूरी घटना में आरक्षक के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे लेकर पुलिस ने आरोपी दिलीप पर कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम दिनेश प्रजापति निवासी व्यंकटेश विहार कॉलोनी है। वह मजदूरी करता है। पुलिस जवान की रिपोर्ट पर गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। शनिवार रात को ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+