राहुल गांधी PM नहीं बन पाए तो बीच सड़क पर करवाया मुंडन, उड़वा दी मूंछें

Rajgarh News in Hindi, राजगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की करारी हार से एक कार्यकर्ता को बीच सड़क पर मुंडन करवाना पड़ा है। यह कार्यकर्ता है बापूलाल सेन, जो मध्यप्रदेश के राजगढ़ का रहने वाला है।

congress worker bapulal cuts hair after rahul gandhi defeat in Lok sabha lection

दरअसल, राजगढ़ जिले की सारंगपुर तहसील के हराना गांव निवासी कांग्रेस के कार्यकर्ता बापूलाल सेन ने दो दिन पहले भाजपा के कार्यकर्ता बाबूलाल मंडलोई से नरेन्द्र मोदी या राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव 2019 में जीतकर प्रधानमंत्री बनने की शर्त लगाई थी।

congress worker bapulal cuts hair after rahul gandhi defeat in Lok sabha lection

शर्त के अनुसार कांग्रेस के बापूलाल सेन का कहना था कि देश में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं बाबूलाल मंडलोई का दावा था कि देश में एक ​बार फिर मोदी सरकार बनेगी और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। मतगणना से पहले दोनों के बीच लगी शर्त के अनुसार 23 मई को मतों की गणना के के दूसरे दिन 24 मई को शर्त हारने वाले को सिर मुंडन करवाना होगा।

congress worker bapulal cuts hair after rahul gandhi defeat in Lok sabha lection

23 को भाई बहुमत से भाजपा ने जीत दर्ज की और नरेन्द्र मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद जगी तो कांग्रेस कार्यकर्ता बापूलाल सेन अपनी शर्त हार गए और शुक्रवार सुबह उन्होंने गांव हराना में सड़क पर बैठकर सबके सामने मुंडन करवाया। बता दें कि दोनों के बीच जब से यह अनोखी शर्त लगी तब से ही यह चर्चा का विषय का बनी हुई थी और अब शर्त हारने व सिर मुंडवा लेने की बात भी सोशल मीडिया में वारयल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+