लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार कांग्रेस MP में 12 सीटें जीतेगी, ऐसा दवा कमलनाथ ने क्यों किया था, जानिए पूरा गणित

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने 5 मार्च को उज्जैन में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस 12 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

उन्होंने इस बयान के साथ यह भी कहा कि उन्हें अनेक जगहों पर गया और जो जानकारी उन्हें मिली है, उसके आधार पर यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने पक्ष में माहौल बनाती हैं, लेकिन भाजपा इसमें माहिर है।

Congress will win 12 seats in MP in Lok Sabha elections 2024 said Kamal Nath in chhindwara

कमलनाथ के इस बयान के बाद, यह चर्चा हो रही है कि वह कौन सी 12 सीटें हैं जिन्हें कांग्रेस जीतने का दावा कर रही है और क्यों। इसमें 6 सीटें शामिल हैं जहां कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में बढ़त मिली है या पिछले लोकसभा चुनाव के तुलनात्मक प्रदर्शन था। इन 6 सीटों पर स्थानीय समीकरण और बड़े चेहरों से उम्मीद है।

छिंदवाड़ा उनमें से एक है, जो कांग्रेस की सबसे मजबूत सीट है। इस लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें हैं (जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, सौंसर, छिंदवाड़ा, परासिया, पांढुर्णा), जिन पर कांग्रेस का कब्जा है। इस सीट से पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने केवल इसी सीट को जीता था। कांग्रेस इस सीट को इस बार भी सुरक्षित मानती है, क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उसे 7 में से 4 सीटों पर लीड मिली थी। हालांकि, 2023 के विधानसभा चुनाव में उसने इसकी भरपाई की थी।

दूसरी लोकसभा सीट है मुरैना

इस बार लोकसभा चुनाव में मुरैना सेट को लेकर भी राजनीतिक माहौल गर्म है। इस सीट में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिसमें तीन पर बीजेपी का कब्जा है, जबकि पांच पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। अगर इस सीट पर कांग्रेस को बसपा और सपा का साथ मिल जाता है, तो यह सीट कांग्रेस के खाते में आ सकती है।

धार लोकसभा सीट

तीसरी लोकसभा सीट धरे जहां पर कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। जिसमें सरदारपुर गंधवानी कुची मनावर और बदनावर शामिल है। इसके अलावा भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की। जिसमें धरमपुरी, धार और डॉक्टर अंबेडकर नगर महू शामिल है। इस लोकसभा क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या ज्यादा है और इस बार कांग्रेस ने आदिवासी वर्ग से ही नेता प्रतिपक्ष चुना है। जिसका फायदा उसे लोकसभा चुनाव में मिल सकता है और यह सीट कांग्रेस के खाते में आ सकती है।

रतलाम लोकसभा सीट

रतलाम लोकसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस का गढ़ रहा है पिछले 14 चुनाव में से 12 चुनाव में कांग्रेस ने जी दर्ज की, जबकि दो बार से लगातार भाजपा यहां से जीत रही है। इस बार कांग्रेस ने 8 विधानसभा क्षेत्र में से केवल तीन सीटें जीती, जबकि भाजपा चार सीटों पर जीतने में सफल रही। इसके अलावा एक निर्दलीय के खाते में गई है। इसलिए यह सीट भी कांग्रेस के खाते में जा सकती है।

वहीं अन्य सीटों की बात करें तो खरगोन, मंडला, भिंड, बालाघाट ग्वालियर, टीकमगढ़, राजगढ़ यह सीटें भी कांग्रेस के खाते में आ सकती हैं। इसलिए पूर्व सीएम कमलनाथ ने यह बयान दिया कि इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस 12 सीटें जीत सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+