'मध्य प्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान सज रही', प्रियंका गांधी पर बरसे सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां जारी है, जहां सभी राजनीतिक पार्टियां लगातार चुनावी सभाएं कर रहीं। हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी पर सवाल उठाए थे। साथ ही कई वादे किए, जिस पर अब खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस को झूठा कहा।

सीएम ने कहा कि एक बार फिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान सज रही हैं, प्रियंका गांधी आज फिर आ आईं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि भगवान राम और भगवान राम के मंदिर से आपको तकलीफ क्या है? कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत की है कि भगवान राम के मंदिर के फोटो, होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं उन्हें हटाया जाए...कांग्रेस बताए कि उसका दृष्टिकोण क्या है? औपचारिक रूप से वे क्या कहना चाहेंगे?...नए-नए वादे करने आ गए। (कांग्रेस ने)झूठ का महा वचन पत्र फिर दे दिया।

Shivraj

प्रियंका ने क्या कहा था?
प्रियंका गांधी ने एमपी के दमोह जिले का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने कहा कि पलायन किसलिए हो रहा है, क्योंकि रोजगार नहीं मिल रहे और रोजगार क्यों नहीं मिल रहे ये आपने कभी सोचा है? 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है हमारे देश में, यहां मध्य प्रदेश की जो सरकार है, पिछले 3 सालों में इन्होंने 21 रोजगार दिए हैं। अगर इतनी बेहाल स्थिति नहीं होती तो हास्य स्थिति होती है।

उन्होंने कहा कि एक सरकार जिसके पास सत्ता है, जो 18 सालों से सरकार में है, वह 3 सालों में मात्र 21 रोजगार दे रही है। प्रियंका गांधी ने कहा की, कितनी सरकारी नौकरियां खाली पड़ी है, कितने पद खाली पड़े हैं यहां मध्य प्रदेश में, जो स्वास्थ्य व्यवस्था है, उसमें तमाम डॉक्टर के पद खाली हैं, नौजवान हैं पढ़े-लिखे डिग्रियां हैं भर्ती के लिए टेस्ट भी दिए हैं, लेकिन भर्ती नहीं होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+