MP News: कांग्रेस के 100 टिकट तय, पूर्व मंत्रियों समेत कई मौजूदा विधायकों के नाम, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

MP Congress candidate list: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची आज जारी हो सकती है। राजधानी भोपाल में चार दिन दावेदारों के नाम पर फीडबैक लेने के बाद आज दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। जिसमें 100 सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों की माने तो सबसे पहले उन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। जहां एक ही नाम है या आम सहमति है पार्टी दो या तीन बार में प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी।

Congress screening committee meeting in Delhi today for candidate selection, 100 seats in the first list

इसमें समिति के सदस्य अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

जींस 100 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हो सकता है, उसमें संभावित प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है। लिस्ट में मौजूदा विधायकों में से 55 का टिकट फाइनल हो चुका है, जबकि 40 मौजूदा विधायकों के टिकट पर चर्चा चल रही है। वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश में 95 विधायक है।

वर्तमान विधायकों किया जाएगा रिपीट

  • उमंग सिंगार- गंधवानी से कांग्रेस उम्मीदवार
  • डॉ गोविंद सिंह- लहार
  • बाला बच्चन- राजनगर से कांग्रेस प्रत्याशी
  • ओंकार सिंह मरकाम- डिंडोरी से कांग्रेस प्रत्याशी
  • सज्जन सिंह वर्मा- सोनकच्छ से कांग्रेस के प्रत्याशी
  • विजयलक्ष्मी साधो- महेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी
  • प्रियव्रत सिंह- खिलचीपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी
  • जयवर्धन सिंह- राघोगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी
  • जीतू पटवारी- इंदौर राऊ
  • सचिन यादव- कांग्रेस प्रत्याशी कसरावद
  • कमलेश्वर पटेल- सिंघावा से कांग्रेस के प्रत्याशी
  • हुकुम सिंह कराड़ा- कांग्रेस प्रत्याशी शाजापुर
  • सुरेंद्र सिंह बघेल- कुछी से कांग्रेस प्रत्याशी
  • सुखदेव पांसे- मुलताई से कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष यादव- सागर देवरी से प्रत्याशी
  • तरुण भनोत- जबलपुर पश्चिम कांग्रेस से प्रत्याशी
  • कल्पना वर्मा- रैगांव विधानसभा क्षेत्र
  • लखन घनघोरिया- जबलपुर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी का नाम
  • पीसी शर्मा- दक्षिण पश्चिम भोपाल
  • रामभाई मेहर- बेरसिया विधानसभा
  • रविंद्र साहू झूमरवाला- गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र भोपाल
  • लाखन सिंह यादव- भितरवार कांग्रेस प्रत्याशी
  • अब दिग्गज प्रत्याशियों के नाम
  • अजय सिंह राहुल- चुरहट से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी
  • रामनिवास रावत- विजयपुर
  • नितेंद्र सिंह राठौर- पृथ्वीपुर
  • दीपक जोशी इंदौर-3
  • सत्यनारायण पटेल इंदौर- 5
  • राजेंद्र सिंह- अमरपाटन
  • सुरेंद्र सिंह शेरा- बुरहानपुर
  • किरण अहिरवार- जतारा
  • फूल सिंह बरैया- भांडेर
  • मुकेश नायक- पवई
  • हेमंत कटारे- अटेर
  • जगत बहादुर अनु- जबलपुर कैंट
  • अभिजीत शाह- टिमरनी
  • रामकिशोर दोगने- हरदा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+