Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस को बड़ा झटका, 35 पदाधिकारियों ने भेजा सामूहिक इस्तीफा

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अशोकनगर क्षेत्र के 35 कांग्रेसी नेताओं ने अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

दरअसल, भाजपा ने जब से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। तब से ही अशोकनगर में लगातार कांग्रेसी पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। वहीं शनिवार को भी एक साथ 35 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफा सौंप दिया।

35 people left Congress in Ashoknagar

बता दें कि इन कांग्रेसियों ने उस समय इस्तीफा दिया जब भाजपा उम्मीदवार सिंधिया लोकसभा क्षेत्र शिवपुरी में हैं। रविवार को अशोकनगर के दौरे पर रहेंगे।

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार, 17 मार्च को अशोकनगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस का दामन छोड़ने वाले नेताओं का कहना है कि अलग से मुंगावली‌ विधानसभा का कार्यक्रम रहेगा, जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने सभी बीजेपी की सदस्यता लेंगे।

इस्तीफा देने वाले नेताओं में देशराज सिंह कटारिया, अभिषेक सिंघई, जंगबहादुर सिंह, बब्लू चौधरी, अरविंद दांगी कुकावली, आशीष राजपूत, महेंद्र सिंह गुर्जर बहादुरपुर, इफ्तखार मोहम्मद गदुली खिलान सिंह धाकड़ सहित कई अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

हैरान करने वाली बात यह है कि जो कांग्रेस नेता, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में जाने के दौरान उनके साथ नही गए थे। वह नेता भी अब कांग्रेस को छोड़ कर जाने लगे हैं। इनमें अधिकतर नेता दिग्विजय सिंह के समर्थक थे। लेकिन जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया तो एक के बाद एक दिग्विजय सिंह के खास माने जाने वाले समर्थक नेता भी बीजेपी में जाते हुए नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+