MP News: कैंडिडेट ऐलान की रणनीति बदल सकती है कांग्रेस, आचार संहिता लगने के बाद टिकट की घोषणा !
MP Election 2023 congress News: मध्य प्रदेश में प्रत्याशियों की जल्द घोषणा करने के कांग्रेस अपने वादे से पीछे हट सकती है। अब कांग्रेस में इस पर विचार हो रहा है कि उम्मीदवारों का ऐलान सितंबर की शुरुआत में किया जाए या विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद किया जाए। इस संबंध में रक्षाबंधन के बाद प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ कमलनाथ बैठक कर अंतिम निर्णय ले सकते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस सब भाजपा के उन उम्मीदवारों के ऐलान का इंतजार कर रही है, जो कांग्रेस की जीती हुई सीट पर घोषित किए जाने हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस सितंबर की शुरुआत में लगभग 50 से 60 विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर सकती है। इन उम्मीदवारों के ऐलान तक कांग्रेस इंतजार करना चाहती है। हालांकि 2 सितंबर को होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी के बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक टिकटों के फाइनल करने के लिए कब होगी यह तय नहीं है।

गौरतलाप है कि कांग्रेस की चुनाव समिति की पिछले दिनों ही बैठक में भी टिकटोक को घोषित करने को लेकर चर्चा हुई थी जिसमें कुछ सदस्यों ने कहा था कि आचार संहिता लगने के बाद ही टिकटों का ऐलान हो तो ज्यादा ठीक रहेगा। इस पर समिति के अध्यक्ष एवं पीसीसी के कमलनाथ ने भी इस सुझाव पर विचार करने की बात कही थी हालांकि कांग्रेस ऐसे दावेदारों को चुनाव लड़ने के संकेत दे रही है, जो उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं।
वहीं इस मामले पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि अभी हम सर्वे कर रहे हैं सभी दावेदारों की जानकारी जुटा जा रही है फिर टिकट घोषित करेंगे। 2 सितंबर से हमारी प्रत्याशियों के चैन को लेकर बैठकर शुरू होने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications