'रस के चक्कर में रहती है इसलिए कांग्रेस रतलाम में चली गई' VD शर्मा ने जीतू पटवारी पर बोला हमला
MP Politics: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जीतू पटवारी पर तंज कसते हुए कहा है कि 'वे रस के चक्कर में रहते हैं' कांग्रेस इसलिए रसातल में चली गई।
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने प्रियंका गांधी से भी जीतू पटवारी को लेकर कई क्वेश्चन पूछे। वीडी शर्मा ने रविवार को ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए यह बात कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कहा कि जीतू पटवारी ने अभद्र टिप्पणी की उनके नेता दिग्विजय सिंह भी महिलाओं पर टिप्पणी कर चुके हैं। क्या प्रियंका जीतू की बात का समर्थन करती हैं। आगे बीडी शर्मा ने कहा कि चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा।
मोदी सरकार को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता नेतृत्व से निराश हैं। कांग्रेसियों को मोदी सरकार बनने की संभावना है।जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट ही नहीं डाले, जिसके कारण वोटिंग कम हुई है।
वीडी शर्मा ने कहा है कि रोहित वेमुला मामले पर राहुल गांधी ने दलितों के साथ छल किया। जबकि रोहित इस वर्ग का व्यक्ति था ही नहीं, राहुल गांधी ने देश को गुमराह किया। अब राहुल माफी मांगें। उन्होंने कहा कि ये चुनाव उम्मीदवार का नहीं मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। ये चुनाव 2047 के विकसित भारत बनाने का चुनाव है। ये चुनाव देश विरोधी मानसिकता के खिलाफ है।
केंद्र की मोदी सरकार ने संकल्प पत्र में आयुष्मान भारत से गरीब और बुजुर्गों को स्वस्थ बनाया। 5 लाख तक का निशुल्क इलाज़ का अधिकार दिया। कांग्रेस धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण दे रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी ने कहा कि इस बार छिंदवाड़ा में भी कमल खिलेगा, राजगढ़ में मिस्टर बंटाधार की जमानत जब्त होगी। जीतू पटवारी रस के चक्कर में रहते हैं इसलिए कांग्रेस रसातल में चली गई है। जीतू पटवारी के मामले में गिरफ्तारी होगी, कानून अपना काम करेगा। वीडी शर्मा ने कहा कि अरे रस की बात करने वाले जीतू, दिग्विजय, कमलनाथ सुन लीजिए कि सात तारीख को जनता ऐसा बटन दबाएगी कि आपकी जीभ का रस भी चला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications