'मोदी की हत्या' की बात करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया ने पन्ना जिले की पवई तहसील में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संविधान और अल्पसंख्यकों और दलितों के भविष्य को बचाने के लिए ''मोदी की हत्या'' की अपील की थी।

Raja Pateriya detained: मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने उनके कथित 'मोदी की हत्या' वाले बयान के सिलसिले में उनके आवास से हिरासत में लिया है। कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मंगलवार सुबह पुलिस ने पटेरिया को पन्ना स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया है। राजा पटेरिया के खिलाफ 'मोदी की हत्या' वाले बयान के बाद पन्ना के पवई में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। राजा पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिया था। राजा पटेरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हैं, ''संविधान को बचाने के लिए जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए तैयार रहना चाहिए।''

'आपको मोदी को मारने के लिए तैयार रहना होगा...'
रविवार को कार्यकर्ताओं के एक समूह से बात करते हुए, राजा पटेरिया को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, ''सरकार या प्रशासन के किसी भी दबाव का विरोध करने की आवश्यकता है। मैं उन्हें (जिला कांग्रेस अध्यक्ष) तब से जानता हूं, जब वह युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। अगर उसने आपकी गारंटी ले ली है, तो वह पीछे नहीं हटेगा। मैं वही दोहरा रहा हूं जो मैंने कल कहा था कि मोदी चुनाव खत्म कर देंगे। वह धर्म, जाति और भाषा के आधार पर विभाजित करेंगे। अल्पसंख्यकों, दलितों और वनवासियों (आदिवासियों) का जीवन खतरे में है। अगर हमें संविधान बचाना है तो आपको मोदी को मारने के लिए तैयार रहना होगा।''

कांग्रेस ने राजा पटेरिया को भेजा कारण बताओ नोटिस
भाजपा ने जहां कांग्रेस पार्टी की आलोचना की है। वहीं राजा पटेरिया ने भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद दावा किया है कि उनके बयान को गलत समझा गया है। उन्होंने कहा कि उनके वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है। हालांकि कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है।

CM शिवराज बोले- कांग्रेस नेता मोदी को मारने की बात कर रहे हैं...
उनके बयान के वायरल होते ही बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''भारत जोड़ो यात्रा का ड्रामा करने वालों की हकीकत सामने आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के दिल में बसते हैं, वे पूरे देश की श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं। जब कांग्रेस जमीन पर उनका मुकाबला नहीं कर सकती तो कांग्रेस नेता मोदी को मारने की बात कर रहे हैं।''
चौहान ने यह भी कहा कि एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और कानून अपना काम करेगा। इसके तुरंत बाद, पटेरिया के खिसाफ पवई में केस दर्ज किया गया।

'मेरा मतलब सचमुच प्रधानमंत्री को मारना नहीं था बल्कि...'
राजा पटेरिया, जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं, विवाद बढ़ने के बाद स्पष्ट किया कि उनके आदर्श महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, बीआर अंबेडकर और राम मनोहर लोहिया हैं। राजा पटेरिया ने कहा, ''मेरे बयान को गलत समझा गया। मेरा मतलब सचमुच प्रधानमंत्री को मारना नहीं था बल्कि उन्हें चुनाव में हराना था। यह उस सरकार को हराने के बारे में है जो महात्मा गांधी की बजाय (नाथूराम) गोडसे की विचारधारा की समर्थक हैं।''

कौन हैं राजा पटेरिया?
राजा पटेरिया दमोह जिले की हट्टा तहसील के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1971 में जबलपुर में एक साइंस कॉलेज में पढ़ते हुए कांग्रेस के साथ की थी। 1992 में हट्टा से विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद वे पहली बार सार्वजनिक पद के लिए चुने गए। उन्होंने 1998 में हट्टा से अपना दूसरा कार्यकाल सफलतापूर्वक जीता और दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में जगह बनाई। उन्होंने 1998 से 2003 तक तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। 2009 में खजुराहो से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भी राजा पटेरिया को टिकट दिया गया। लेकिन वह 27,000 से अधिक मतों के अंतर से भाजपा के जितेंद्र सिंह से हार गए थे।
-
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications