'संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो', कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का विवादित बयान

कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने एक सभा में लोगों से कहा कि अगर संविधान को बचाना चाहते हो तो पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो। हालांकि बाद में राजा पटेरिया ने अपने बयान पर सफाई दी।

raja pateria

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के एक विवादित बयान को लेकर बवाल मच गया है। कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राजा पटेरिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को मारने की बात कही है। हालांकि जब बयान पर विवाद मचा तो राजा पटेरिया ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान का मतलब पीएम मोदी को हराने से था। वहीं भाजपा ने इस मुद्दे पर सीधे तौर पर राहुल गांधी को घेरा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की असली विचारधारा यही है, ये पार्टी मुसोलिनी की विचारधारा पर चलती है, ना कि महात्मा गांधी की।

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो कह रहे हैं, 'मोदी धर्म-जाति-भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों को वनवास पर भेज देगा, आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो।'

हालांकि इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक राजा पटेरिया ने अब अपने बयान पर सफाई दी है। राजा पटेरिया ने कहा कि उनके कहने का मतलब था कि आने वाले चुनाव में पीएम मोदी को हराने के लिए तत्पर रहना होगा। राजा पटेरिया ने अपने बयान पर कहा, 'हो सकता है कि वो सब फ्लो में मुंह से निकल गया था। लेकिन, जिस व्यक्ति ने वो वीडियो रिकॉर्ड किया, उसने केवल वही हिस्सा दिखाया।'

राजा पटेरिया पर FIR के निर्देश
वहीं, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले पर कहा, 'मैंने राजा पटेरिया का बयान सुना है, जिससे ये पूरी तरह स्पष्ट हो जाता है कि ये कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के विचारों पर नहीं चलती। ये कांग्रेस इटली की है और इसकी विचारधारा मुसोलिनी की है। मैं एसपी को निर्देश जारी कर रहा हूं कि राजा पटेरिया के ऊपर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए।'

'कांग्रेस की असली मानसिकता सामने आई'
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने राजा पटेरिया के बयान का वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'कांग्रेस की असली मानसिकता सामने आई। कांग्रेस के नेता राजा पटेरिया खुलेआम प्रधानमंत्री मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं। जरा सुनिए इस वीडियो को, शर्म आनी चाहिए। इतना द्वेष। राहुल जी उत्तर दीजिए।' पंकज चतुर्वेदी ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी को भी टैग किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+