राहुल गांधी को कांग्रेस ने सात बार लॉन्च किया, रायसेन सांची में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस राहुल गांधी को सात बार लॉन्च कर चुकी हैं। बार-बार अलग-अलग कपड़े पहनाकर राहुल गांधी को लॉन्च किया जा रहा, लेकिन कुछ नही हो पा रहा। 15 महीने की कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश का विकास थम गया था। पिछले 20 सालों में मध्यप्रदेश विकसित राज्य बन गया और लगातार आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने नर्मदापुरम जिले की सोहागपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विजयपाल सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। तोमर ने कहा कि एक बार फिर भाजपा की सरकार विकास के नाम पर बनेगी।

Congress launched Rahul Gandhi seven times, Minister Narendra Singh Tomar big statement in Raisen

तोमर ने कहा कि किसानों से लेकर युवाओं को रोजगार मिले इस दिशा में प्रदेश की भाजपा सरकार ने काम किया है। किसानों के लिए एग्रीकल्चर एग्जीबिशन के अलावा किसानों को फसल बीमा तक की सुविधा प्रदेश सरकार ने दी है। श्री तोमर ने रायसेन जिले के सोहागपुर, सांची और उदयपुरा विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी

तोमर ने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर का विरोध बरसों से करती आ रही है। अब 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होना है तो कांग्रेस पोस्टर का विरोध कर शिकायत कर रही है। कांग्रेस के लोग नकलची और सीजनल हिंदू हैं। जनता समझदार है और चुनाव में इन चुनावी हिंदुओं को जवाब देगी।

Congress launched Rahul Gandhi seven times, Minister Narendra Singh Tomar big statement in Raisen

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश का मान बढ़ाया

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 9 साल में देश का मान विदेशों में बढ़ाया है। भारत की अर्थव्यवस्था पांचवें नंबर पर आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे नंबर पर देश की अर्थव्यवस्था को लाने का टारगेट रखकर काम कर रहे हैं। उज्जवला योजना, किसानों के बैंक खातों में सीधा पैसा आना, मुफ्त राशन योजना का लाभ देश के लोगों को मिल रहा हैं।

तोमर ने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आने वाले 5 सालों तक 80 करोड़ लोगों को फिर मुफ्त राशन देने का ऐलान किया है। इससे यह सिद्ध होता है कि नरेन्द्र मोदी जी देश की जनता से कितना स्नेह रखते हैं। इस दौरान पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+