पाकिस्तान की बात करके देश की जनता का अपमान कर रही हैं कांग्रेस, आखिर CM मोहन यादव ने ऐसा क्यों कहा
Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में उज्जैन में रोड शो किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के लिए वोटों की घनघोर बारिश होने वाली है।
प्रधानमंत्री बाबा महाकाल के पक्के और सबसे बड़े भक्त हैं। जो व्यक्ति भारत और भारत से बाहर अपने पराक्रम, पुरूषार्थ से बुलंदी को छुता है वह काम बाबा महाकाल के बिना नहीं हो सकती है। पीएम मोदी देश की 140 करोड़ जनता के लिए जी रहे हैं। कांग्रेस पार्टी चुनाव तो भारत में लड़ती है, लेकिन इनके लिए समर्थन पाकिस्तान से आता है। पाकिस्तान की बात करके कांग्रेस पार्टी देश की जनता का अपमान कर रही है।

सीएम यादव ने ऐसा बयान क्यों दिया
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, और अनुसूचित जनजाति के लिए कोटा कम करने और इसे मुसलमानों को देने पर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्योंकि कांग्रेस भारत के परमाणु हथियारों को नष्ट करने की बात करती है और उसकी भाषा पाकिस्तान के पक्ष में क्यों है, और इसके विपरीत क्यों है।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुई सड़कें, फूलों की बारिश
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार शाम उज्जैन में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में रोड शो किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकाल चौराहे से खुले रथ पर सवार होकर गोपाल मंदिर होते हुए छत्री चौक, रानी सती मंदिर, कंठाल चौराहे तक जनता का अभिवादन किया और पार्टी प्रत्याशी के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। रोड शो मार्ग पर आधा सैकड़ा स्थानों पर मंच लगाकर विभिन्न सामाजिक व अन्य संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 3 किमी लंबे रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी का अभिवादन किया।

गूंजे फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार-400 पार के नारे
मुख्यमंत्री मोहन यादव के रोड शो के दौरान यात्रा मार्ग की दोनों तरफ की सड़कें पूरी तरह से भगवा रंग में रंगी नजर आईं। महिलाएं भगवा दुपट्टा और पुरूष एवं युवा केसरिया पगड़ी में हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचे थे। कुछ स्थानों पर सड़क के किनारे से ही मुख्यमंत्री की लोगों ने आरती की और कहीं साफा तो कहीं माला व धार्मिक पुस्तकें भेंटकर स्वागत किया। रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के नारे लगाते रहे। मुख्यमंत्री भी हजारों की संख्या में रोड शो में आए लोगों का अभिवादन करते रहे।
विभिन्न समाजों, संगठनों ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ यादव के रोड शो के दौरान उनका स्वागत करने समूचा उज्जैन उमड़ पड़ा। समाज के हर वर्ग के पुरुष, महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे। यात्रा मार्ग में संत समाज ने मंच से ही मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सड़क के दोनों किनारों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी मंच से स्वागत किया।
रोड शो के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पुष्पों से सुसज्जित रथ पर सवार होकर निकले। रथ पर भाजपा के उज्जैन लोकसभा से प्रत्याशी अनिल फिरोजिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष व विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, पूूूर्व मंंत्री पारस जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विवेक जोशी, निगम सभापति कलावती यादव, प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसोदिया, सनवर पटेल, पारस जैन ने सवार होकर जनता का अभिवादन किया। रोड शो के दौरान ढोल नगाड़े, बैंड,












Click it and Unblock the Notifications