कांग्रेस ने देश को धर्म और जातियों के नाम पर बांटने का काम किया, विजयपु में नरेन्द्र सिंह तोमर का बड़ा आरोप

Vijaypur By Election: शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के समर्थन में जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों, कार्यों और भाजपा सरकार की विकासात्मक दृष्टि को क्षेत्रीय जनता के बीच रखा।

नरेन्द्र सिंह तोमर ने सभा में कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद लंबे समय तक देश में शासन किया, लेकिन उन्होंने देश के विकास के बजाय खुद का ही विकास किया। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बीजेपी ने "सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास एवं सबका विश्वास" के मूलमंत्र पर काम किया है।

Congress divided country in the name of religion castes Narendra Singh Tomar allegation in Vijaypur

उन्होंने यह भी कहा कि "हम तीनों एक और एक ग्यारह बनकर क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए काम करेंगे"। यहां तोमर ने प्रदेश के मंत्री श्री रामनिवास रावत, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर और स्वयं के योगदान को अहम बताया और क्षेत्र में एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता को स्पष्ट किया।

रामनिवास रावत के योगदान का उल्लेख

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि रामनिवास रावत के विधायक बनने के बाद विजयपुर क्षेत्र में अब तक एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्य संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही विकास की गारंटी है और क्षेत्र में चहुंमुखी विकास को लेकर जनता का समर्थन अतुलनीय रहेगा।

Congress divided country in the name of religion castes Narendra Singh Tomar allegation in Vijaypur

किसानों और महिलाओं के लिए भाजपा की योजनाओं की सराहना

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों और महिलाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार "जो कहती है, वह करती है" और इसका उदाहरण 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में प्रति माह 1250 रुपए भेजे जाने की योजना है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए कई योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेश के किसानों को मिल रहा है।

कांग्रेस की आलोचना और हिंदू भावनाओं का सम्मान

तोमर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने विजयपुर में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया और राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता सनातन धर्म का विरोध करते हैं, जबकि भाजपा हिंदू भावनाओं का सम्मान करती है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि 13 नवंबर को भाजपा को वोट देकर कांग्रेस को इस "अपमान" का जवाब दें।

Congress divided country in the name of religion castes Narendra Singh Tomar allegation in Vijaypur

वन विभाग और नल-जल योजना पर जोर

तोमर ने यह भी कहा कि वन विभाग से संबंधित लंबित मामलों को लेकर विजयपुर क्षेत्र की ग्रामीण जनता परेशान है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि श्री रामनिवास रावत विधायक बनते हैं, तो इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने नल जल योजना को हर घर तक पहुंचाने और हर खेत को पानी देने की बात की, ताकि क्षेत्र में पानी की कोई समस्या न हो।

भाजपा और रामनिवास रावत का साथ क्षेत्र के विकास में अहम

आखिरकार तोमर ने कहा कि भाजपा और रामनिवास रावत का साथ आने से क्षेत्र की ताकत और बढ़ी है, और इस ताकत का सीधा फायदा जनता को मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से 13 नवंबर को भाजपा को वोट देकर श्री रामनिवास रावत को ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+