किसानों के साथ छलावा कर बांटे झूठे प्रमाण पत्र, इसलिए मैंने सरकार को गिराया: ज्योतिरादित्य सिंधिया

MP Assembly Election 2023: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कायथा में भाजपा प्रत्याशी ताराचंद गोयल के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर मेरे अन्नदाता किसान भाइयों के साथ छलावा किया। ऐसे छल करने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं, इसलिए मैंने सरकार को गिराया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सर्वप्रथम बाबा ओंकारेश्वर महादेव के जयकारे लगाए और आचार्य वराह मिहिर की पावन भूमि को प्रणाम किया। इस दौरान सिंधिया ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था और दो भाइयों की जोड़ी ने मनमानी करना प्रारंभ कर दिया था ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Congress distributed false certificates of loan waiver to farmers, Jyotiraditya Scindia statement in Kayatha

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जनसभा में उपस्थित लाडली बहनों से पूछा कि कांग्रेस सरकार रहती तो क्या आपको वो सम्मान मिलता जो भाजपा सरकार में मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने किसानों को मिल रही किसान सम्मान निधि राशि के विषय में भी किसानों से पूछा।

सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश के दिल में मोदी है और मोदी के दिल में मध्य प्रदेश है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार गरीबों का सदैव ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए विगत दिवस गुना की सभा में मोदी जी ने गरीब कल्याण योजना को आगामी 5 वर्ष के लिए और बढ़ा दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही दृढ़ इच्छा शक्ति ही है कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है इस दौरान सिंधिया ने सभी उपस्थित जनों के हाथ खड़े करवा कर देश प्रदेश और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया ने आम सभा को संबोधित करते हुए तराना के एवं क्षेत्र के समग्र विकास की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवाने का संकल्प लिया।

इस दौरान पूर्व सांसद डॉ सत्यनारायण जटिया, सांसद अनिल फिरोजिया, भाजपा प्रत्याशी ताराचंद गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, राकेश अग्रवाल, रविराज सिंह सिसोदिया, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह चावड़ा, रूपेश राठौर, लाला राठौर, अशोक राठौर, समस्त बूथ प्रभारी बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता और ग्रामीण जन शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+