अमरवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने नामांकन फार्म किया जमा, जीतू पटवारी की सभा में उमड़ी भीड़

MP News: कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती ने अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन फॉर्म जमा कर दिया। पार्टी ने उनके नाम की घोषणा बुधवार को की थी। नामांकन रैली के बाद आयोजित सभा में जमकर भीड़ उमड़ी।

नामांकन रैली में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, और छिंदवाड़ा जिले से कांग्रेस के 6 विधायक भी शामिल थे।

Congress candidate Dheeran Shah from Amarwada Assembly submitted nomination form Jitu Patwari

इसके पहले समारोह में जीतू पटवारी ने कहा, "हमने अभी तक आंचलकुंड दादा दरबार धाम से आशीर्वाद प्राप्त किया है, अब हमें उन्हें कुछ देने का समय आ गया है।" उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार अहंकार में है। लाड़ली बहनों को 3000 रुपए देने का वादा किया और दे नहीं हरे, हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बहनों को ये राशि दिलवाएंगे।"

Congress candidate Dheeran Shah from Amarwada Assembly submitted nomination form Jitu Patwari

इसके बाद वे सभी रैली निकालते हुए नामांकन प्रस्तुत करने पहुंचे, जहां कांग्रेस प्रत्याशी ने अमरवाड़ा अनुविभागीय अधिकारी हेमकरण धुर्वे के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

Congress candidate Dheeran Shah from Amarwada Assembly submitted nomination form Jitu Patwari

जीतू पटवारी ने कहा कि अमरवाड़ा विधानसभा की धरती ने हमेशा कांग्रेस पार्टी का साथ देकर आदिवासियों के सम्मान को जीवित रखा है! लेकिन जो कलंक BJP के षड्यंत्र से लगा है उसका करारा जवाब देने को अमरवाड़ा का एक एक मतदाता तैयार है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+