MP News: निवाड़ी और सुमावली से कांग्रेस टिकट में बदलाव कर रोशनी यादव, अजब सिंह कुशवाह को बना सकती है उम्मीदवार

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस बेहद ही चिंतन-मनन कर रही है। अब तक पार्टी ने सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। लेकिन नफा नुकसान को देखते हुए कांग्रेस 6 सीटों पर उम्मीदवार बदल सकती है। पार्टी सूत्रों की माने तो असंतुष्टों की नाराजगी के चलते पार्टी बड़ा फैसला ले सकती है।

दरअसल, जावरा, बड़नगर, सुमावली, पिपरिया, शिवपुरी और अमला सीट पर कांग्रेस अपनी प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। लेकिन इन क्षेत्र में प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही लगातार विरोध के स्वर सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए पार्टी 27 अक्टूबर को बड़ा फैसला ले सकती है। पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर लगातार असंतुष्टों के कार्यकर्ता प्रदर्शन और टिकट बदले जाने की मांग कर रहे हैं।

Congress can make changes from Niwari and Sumawali make Roshni Yadav Ajab Singh Kushwaha candidates

बता दे कि कांग्रेस ने जावरा से हिम्मत श्रीमाल को टिकट दिया है। यहां बदलाव कर बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया जा सकता है इसी तरह समावली विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक अजब सिंह कुशवाहा का टिकट काटकर कुलदीप सिकरवार को टिकट दिया गया है। जिससे नाराज होकर अजब सिंह पुष्पा ने बसपा ज्वाइन कर ली। अब पार्टी में मंथन चल रहा है कि इस सीट पर करीब 40 हजार कुशवाहा समाज के वोट है। पार्टी की गई दिग्गज नेताओं को लगता है की सीट पर अजब सिंह कुशवाहा ही जिताऊ उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि अजब सिंह ने अभी क्लियर नहीं किया कि वह कांग्रेस में वापस आएंगे।

निवाड़ी से टिकट में हो सकता है बदलाव

निवाड़ी से लगातार टिकट के लिए दावेदारी कर रही कांग्रेस नेत्री रोशनी यादव को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, पार्टी निवाड़ी से अमित राय की टिकट में बदलाव कर रोशनी यादव को उम्मीदवार बना सकती है। दरअसल, रोशनी यादव जनपद सदस्य है साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार में एक्टिव नजर आती है।

वहीं उज्जैन जिले की बड़नगर सीट से मौजूदा विधायक मुरली मोरवाल का टिकट काटकर राजेंद्र सिंह सोलंकी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है यहां से बोर वालों को फिर से पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। दरअसलज़ इस सीट पर भी लगातार विरोध के स्वर नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बैतूल की आमला सीट पर एक दिन पहले ही कांग्रेस ने मनोज मालवे को उम्मीदवार घोषित किया है। लेकिन डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब पार्टी इस सीट पर भी बदलाव कर सकती है। क्योंकि निशा बांगरे का कहना है कि अगर कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।

वहीं भोपाल की उत्तर और बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में भी लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध देखने को मिल रहा है। हालांकि इन दो सीटों पर दिग्गज नेता रूठों को मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तो नासिर इस्लाम ने चुनावी मैदान में उतारने का मन बना लिया है ऐसे में इस सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल सकता है।

बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की मांग

वहीं बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने जयश्री हरीकरण को प्रत्याशी बनाया है, जो 2018 के विधानसभा चुनाव में करीब 10 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव हार गई थी। इस सीट पर जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर और रामभाई मेहर लगातार अपने समर्थकों के साथ बैठक कर पार्टी से टिकट में बदलाव की मांग कर रहे हैं। हालांकि बैरसिया में दिग्गज नेता दोनों नेताओं को मनाने की कोशिश में लगे हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+