MP News: लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए दिग्गजों के साथ विधायकों पर दांव लगा सकती है कांग्रेस
लोकसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पानी फेर सकते हैं। खबर है कि राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दिग्विजय सिंह अरुण यादव को लोकसभा चुनाव लड़ाने की मूड में है।
वहींं सोमवार को दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बची हुई 18 सीटों पर सिंगल नाम भेजने के लिए रविवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक वर्चुअली की जा रही है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल से जुड़ेंगे। इस बैठक में सभी लोकसभा सीट से सिंगल नाम तय कर लिए जाएंगे।

सूत्रों की मानी जाए तो कमलनाथ दिग्विजय सिंह और अरुण यादव तीनों ही नेता फिर से लोकसभा चुनाव में उतरेंगे कमलनाथ के बेटे और सांसद नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से पार्टी पहले ही चुनावी मैदान में उतर चुकी है ऐसे में यदि राहुल गांधी नहीं माने तो कमलनाथ को भी जबलपुर से चुनावी मैदान में उतर जा सकता है ऐसे में सूत्रों की मानी जाए तो कमलनाथ दिग्विजय सिंह और अरुण यादव तीनों ही नेता फिर से लोकसभा चुनाव में उतरेंगे कमलनाथ के बेटे और सांसद नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से पार्टी पहले ही चुनावी मैदान में उतर चुकी है ऐसे में यदि राहुल गांधी नहीं माने तो कमलनाथ को भी जबलपुर से चुनावी मैदान में उतर जा सकता है।
वहीं दिग्विजय सिंह राजगढ़ से उम्मीदवार हो सकते हैं राजगढ़ सीट पर पहले प्रियव्रत सिंह का टिकट लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन और वक्त पर इस सीट से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया वहीं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव अब खंडवा से नहीं लड़ना चाह रहे हैं वे गुना से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जाता चुके हैं।
कद्दावर विधायक को पर भी दांव लगा सकती है कांग्रेस
कांग्रेस ने अभी 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए है, जबकि 18 सीटों पर उम्मीदवारों पर विचार सोमवार को दिल्ली में होगा। इसमें जबलपुर से लखन घनघोरिया शहडोल से फुंडेलाल मार्को, रीवा से अभय मिश्रा, मंदसौर से विपिन जैन और उज्जैन से महेश परमार जैसे दिग्गज विधायकों के नाम शामिल है। यह चारों विधायक और पार्टी इन सब पर अब लोकसभा चुनाव में दांव लगाने पर विचार कर रही है।
हालांकि इन सीटों पर अन्य नाम भी है लेकिन पार्टी ऐसे नेता को टिकट देना चाहती है कि ताकि भाजपा से उसका मुकाबला हो सके इन सीटों पर कई और भी पैनल में नाम थे लेकिन अब स्क्रीनिंग कमेटी सिंगल नाम सीईसी को भेजेगी, ऐसे में यह संभावना ज्यादा है कि पार्टी इन पांचो विधायकों पर लोकसभा चुनाव में दब लगा सकती है। वहीं विधानसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों को भी टिकट मिल सकता है इसमें हर्ष यादव को दमोह होशंगाबाद से संजय शर्मा या देवेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने प्रदेश की जिन 10 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है उसमें तीन विधायक भी शामिल है।
सीडब्ल्यूसी की बैठक मंगलवार को
इधर उम्मीदवार चयन के साथ ही कांग्रेस की CWC की बैठक भी मंगलवार को होने जा रही है। जिसमें पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर चर्चा होगी। मध्य प्रदेश से जुड़े कुछ मुद्दों को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और CWC के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने पहले ही पार्टी को दे दिए हैं। इस बैठक में उन पर भी चर्चा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications