कांग्रेस की बुद्धि पर मंथरा बैठी हुई, राहुल वामपंथियों के बंधक- शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, मैं कहना चाहता हूं कि हमारे पास 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री है। भारत आज दबने, झुकने और रुकने वाला नहीं है।

हम विश्व के कल्याण में विश्वास रखते हैं, हम किसी को छेड़ेंगे नहीं,लेकिन अगर किसी ने हमें छेड़ा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। आज पूरा का पूरा कश्मीर हमारा है, पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का है, हमारा अपना है। राष्ट्रीय स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं हो सकता।

Congress and Rahul are hostages of leftists in election 2024 Shivraj Singh Chauhan

कांग्रेस नेता बौद्धिक रूप से हुए दिवालिया

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस और उनके नेता बौद्धिक रूप से दिवालिया हो गए है। कुछ तो जोकर जैसी हरकत कर रहे हैं। कांग्रेस के एक नेता सैम पित्रोदा है, जो स्वर्गीय राजीव गांधी जी के सलाहकार रहें हैं और राहुल गांधी के गुरू हैं। वो कह रहें हैं कि, भारत में विरासत टैक्स लगाना चाहिए। विरासत टैक्स का मतलब है कि, अगर माता-पिता की मौत हो जाती है तो उनकी सम्पत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार के खाते मंौ चला जाएगा और उनके बेटा-बेटी को केवल 45 प्रतिशत सम्पत्ति ही मिलेगी। भारत में किसान, गरीब, मजदूर अपना पेट काट काटकर कुछ बचा पाता है कि, उनके जाने के बाद बच्चों को कुछ देकर जाएं, और कांग्रेस इनसे ये भी छीन लेना चाहती है।

कांग्रेस, इंडी का प्रधानमंत्री कौन

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का तो तय है कि, जीतने के बाद श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले बताएं कि, आखिर उनका प्रधानमंत्री कौन है। कभी कहते हैं कि, बाद में तय करेंगे, कभी कहते हैं कि, बारी-बारी से बन जाएंगे। कोई नाम तो बताओ कि, धन्नू होगा, कल्लू होगा, पन्ना होगा या जुम्मन होगा। अब गर्मियों में हम मटका खरीदने बाजार जाते हैं तो देखकर लेते हैं कि, कहीं से फूटा तो नहीं है, सब्जियों को भी देखकर लेते हैं कि, कहीं खराब तो नहीं है। तो जब हम प्रधानमंत्री का चुनेंगे तो देखभाल ही चुनेंगे। ये कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकते हैं। देश के विकास और जनता के कल्याण से इनका कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जिताना है और नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

कांग्रेस की बुध्दि पर मंथरा बैठ गई

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, भगवान राम की जन्मभूमि आयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ और रामलला विराजमान हुए, पूरा देश आनंद उत्सव में डूबा हुआ था। बहनें घरों में दीपक जला रही थी, नौजवान भगवा पताकाएं लहरा रहे थे। आयोध्या का अंसारी परिवार, जिसने कोर्ट में बाबरी मस्जिद का केस लड़ा उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा में पूरे अंसारी परिवार ने भाग लिया। निमंत्रण कांग्रेस को भी मिला था, लेकिन उन्होंने लिखित में ऑन रिकॉर्ड कहा कि, मुहूर्त खराब है हम नहीं जाएंगे। अंसारी परिवार तक प्राण-प्रतिष्ठा में चला गया लेकिन कांग्रेस नहीं गई। कांग्रेस की बुध्दि पर मंथरा बैठ गई है। अब जब तक ये सूरज-चांद और धरती रहेगी, लिखा रहेगा कि, कांग्रेस ने भगवान राम का विरोध किया था। इनके गलत फैसलों के कारण ही आज अच्छे विचारवान नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+