कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- कभी भी हो सकती है मेरी हत्या
जबलपुर। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे कंप्यूटर बाबा अब शिवराज सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाये हैं। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार मठ, मंदिर और नर्मदा विरोधी है। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा नहीं जीतेगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार मेरी कभी भी हत्या करवा सकते है।

जानकारी के अनुसार, कंप्यूटर बाबा ने शनिवार को जबलपुर में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उन्होंने राजमंत्री के पद से इस्तीफा इसलिए दिया था कि नर्मदा में जो उत्खनन हो रहा है उसमे मुख्यमंत्री के परिवार का हाथ है। मुख्यमंत्री ने चुनाव तक मुझे चुप रहने के लिए कहा था, लेकिन मैंने मंत्रिपद से स्तीफा दे दिया।
कंप्यूटर बाबा ने कहा की जबलपुर के ग्वारीघाट में 23 नवम्बर को वो नर्मदे धर्म संसद का आयोजन कर रहे है जिसमें देश भर के 10 से 15 हजार संत शामिल होंगे। इस धर्म संसद में वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में किए गए भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे। कंप्यूटर बाबा ने कहा की नर्मदे धर्म संसद में संत समाज मन की बात करेगा। उन्होंने आगे कहा की संत समाज धर्म विरोधी शिवराज सरकार का विरोध कर रही है।
कंप्यूटर बाबा ने अखाड़ा परिषद् से उन्हें निकाले जाने पर कहा की अखाड़ा परिषद् शिवराज को बचा रही है क्योकि में शिवराज के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा था। शिवराज सरकार का भ्रष्टाचार अब धर्माचार्य में भी फ़ैल गया है।












Click it and Unblock the Notifications