MP News: 100 से ज्यादा स्कूलों की मान्यता निलंबित, कलेक्टर ने आखिर क्यों लिया ये फैसला, जानिए
मध्यप्रदेश के भिंड में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने अपार आर्ड.डी. निर्माण का कार्य प्रारंभ न किये जाने पर जिले के 126 अशासकीय विद्यालय की मान्यता निलंबित कर दी है। जिसके संबंध में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पत्रकार साथियों से चर्चा कर बताया कि अपार आईडी शासन की महत्वपूर्ण योजना है जो सभी बच्चों की बनाई जाना है।
बच्चों के साथ धोखाधड़ी (परीक्षा में इनरोलमेंट नहीं होना, टीसी नहीं मिलना, अंकसूची नहीं आना) इन सभी धोखाधड़ी से निजात पाने के लिए सभी की अपार आईडी बनाने का काम किया जा रहा है।

अपार आईडी बनने से इन सबका एक जगह डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा, जिसमें इनका सभी रिकॉर्ड कभी भी कोई भी देख सकता है। इसी उद्देश्य से अपार आईडी बनाई जा रही है, जिसके लिये बार-बार चेतावनी दिए जाने पर भी इन 126 अशासकीय विद्यालयों द्वारा अपने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के अपार आईडी के निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। उक्त सभी 126 अशासकीय विद्यालयों की मान्यता एक माह के लिए निलंबित की गई है, इस अवधि में उल्लेखनीय सुधार लाए जाने पर मान्यता बहाल की जावेगी अन्यथा की स्थिति में मान्यता निरस्त की जावेगी।
उन्होंने बताया कि, मान्यता निरस्त होने से विद्यालयों के बच्चों को कोई हानि नहीं होगी, बच्चे अगर पढ़ना चाहते हैं, परीक्षा देना चाहते हैं, टीसी लेना चाहते हैं, अंकसूची लेना चाहते हैं, सभी जारी होंगी। यदि इनकी मान्यता निरस्त होती है तो किसी शासकीय स्कूल से संबद्ध कर वहां से जारी करवाई जाएगी। बच्चे अगर पढ़ाई जारी रखने के लिए प्राइवेट स्कूल पसन्द करते हैं तो वहां उनकी व्यवस्था की जाएगी, बच्चों को किसी प्रकार की कोई हानि नहीं होने दी जाएगी।
केन्द्र अध्यक्ष एवं कलेक्टर प्रतिनिधि प्रश्न-पत्र का बॉक्स प्राप्त करने के लिये संबंधित पुलिस थाने में हर हाल में प्रात: 6 बजे तक पहुँच जाएँ। साथ ही पुलिस थाने में पहुँचने के बाद संयुक्त सेल्फी लें और उसे निर्धारित एप पर अपलोड करें। इसी तरह परीक्षा केन्द्र पर पहुँचकर सेल्फी अपलोड की जाए। सभी केन्द्राध्यक्ष सुचिता के साथ परीक्षायें सम्पन्न कराएँ। साथ ही परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थी बच्चों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल भी बढ़ाएं, जिससे बच्चो में परीक्षा को लेकर भय न रहे। इस आशय के निर्देश ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली हायर सेकेण्ड्री व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित व सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से बुलाई गई बैठक में दिए।
ये भी पढ़े- Indore News: सरकारी राशन लेकर बेचने वालों की खैर नहीं, इन पर हुआ एक्शन, अब इनकी है बारी












Click it and Unblock the Notifications