खतरनाक सांप रसेल वाइपर को निगल गया कोबरा, फिर जान पर बन आई, देखें वीडियो
सागर, 8 सितम्बर। मध्य प्रदेश के सागर में कोबरा सांप दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शामिल रसेल वाइपर को निगल गया। आसपास के लोगों ने कोबरा देखा तो सांप पकड़ने वाले को बुलाया। जैसे ही उन्होंने सांप को पकड़ा तो उसने फूंफकार मारना शुरू कर दिया। आसपास के लोग भाग खड़े हुए।
Recommended Video

जैसे-तैसे कोबरा को पकड़ा और सड़क पर लाया गया, जहां कोबरा ने रसेल वाइपर को उगला। यह नजारा देख मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए। सांप सड़क पर ही बैठ गया। उसे बाद में जंगल में छोड़ा गया।
दरअसल, सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर सानौधा थाना क्षेत्र में स्थित टोल नाके के पास मंगलवार को एक गोदाम में कोबरा सांप था। आसपास के लोगों ने सांप पकड़ने में एक्सपर्ट अकील बाबा को सूचना दी। अकील ने सांप का रेस्क्यू शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत करने के बाद गोदाम में छिपा कोबरा पकड़ में आया।
उसे पकड़कर सड़क पर लाया गया। कोबरा ने कुछ निगल रखा था। जैसे ही उसे लटकाया गया तो उसने रसेल वाइपर सांप को उगल दिया। रसेल वाइपर मर चुका था। यहां बता दें रसेल वाइपर सांप दुनिया के जहरीले सांपों में से एक है। वहीं कोबरा भी बेहद जहरीला सांप होता है।












Click it and Unblock the Notifications