MP: निर्विरोध नव-निर्वाचित पंचायत सदस्यों से CM ने की बड़ी अपील, 'अगर ऐसा करेंगे तो अच्छा होगा'

CM Shivraj Singh Chouhan this big appeal to elected public representatives

भोपाल, 27 जून। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को निर्विरोध नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा पंचायतों में निर्विरोध चुने जाने पर आपका अंतरात्मा से स्वागत और अभिनंदन है। प्रदेश में 620 पंचायतों में चुनाव नहीं होना, ये मध्यप्रदेश के इतिहास की बड़ी घटना है। आप सब इसके साक्षी हैं। सरकार आपके साथ खड़ी है। ये हमारा वादा है।

Shivraj singh chouhan

जनप्रतिनिधियों से की ये बड़ी अपील
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधन के दौरान जनप्रतिनिधियों से बड़ी अपील करते हुए कहा कि सदस्य सुनिश्चित करें कि पंचायतों में लड़ाई-झगड़ा न हो, अगर छोटे-मोटे मामले हो भी जाएं तो गांव में ही उसे निपटा लें। इससे थानों पर भी काम भार पड़ेगा और गांव में आपसी सौहार्द भी बना रहेगा।

महिलाओं बेहतर काम करने की पूरी क्षमता
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं जनप्रतिधियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश ने फैसला लिया कि आधी सीटों पर सिर्फ बहनें चुनाव लड़ेंगी। ये फैसला इसलिए किया कि स्त्री और पुरुष समान हैं। महिलाओं में भी क्षमता और योग्यता है, वे बेहतर काम करके दिखा सकती हैं। कई जगह बहनों ने अच्छा काम भी किया है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराया जा रहा है। पहले चरण का मतदान 25 जून को हुआ था। इस दौरान 52 जिले के 875 जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए वोट डाले गए। इसके अलावा जनपद पंचायत सदस्य 6771, सरपंच, 22921 और पंच के 363 726 पदों के लिए भी 25 जून को वोट डाले गए हैं।

वहीं, दूसरे चरण का मतदान 1 जुलाई और तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई 2022 को होगा। जबकि ग्राम पंचायत निर्वाचन व जनपद पंचायत निर्वाचन का परिणाम 14 जुलाई को आएगा। जबकि जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 15 जुलाई को जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होते ही प्रदेश में आचार-संहिता भी खत्म हो जाएगी।

इन जगहों पर आज फिर कराया जा रहा है मतदान
प्रदेश के 9 जिलों के 10 पोलिंग बूथ पर आज पुनर्मतदान चल रहा है। क्योंकि पहले चरण में मतदान के दौरान इन बूथ्स पर मतदान हिंसा हुई थी, जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 जिलों के 11 मतदान केंद्रों पर मतदान शून्य कर दिया था।

इनमें इंदौर जिले की जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर महू की ग्राम पंचायत हरनिया खेड़ी के मतदान केंद्र-34, दतिया का मतदान केंद्र 300, देवास की जनपद पंचायत बागली की ग्राम पंचायत पुन्जपुरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 229, नरसिंहपुर की जनपद पंचायत करेली के मतदान केंद्र नंबर-134 आमगांव सहित अन्य शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+