मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा, एमपी के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा 4% महंगाई भत्ता
MP Government News:मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट देने का ऐलान किया है। दरअसल सीएम शिवराज ने कहा कि अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4% महंगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त करते हुए राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का हम फैसला कर रहे हैं।
कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ाने की घोषणा की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर जिले के भैरुंदा तहसील के ग्राम गिल्लौर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह (निकाह) समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच 4% डीए का जो अंतर है, उसे समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार सहायकों को भी अपेक्षाएं है, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बहुत जल्द ही पंचायत बुलाई जाएगी। सीएम शिवराज ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का पहले ही मानदेय बढ़ाया है तथा उनके लिए वेतन वृद्धि की घोषणा की है, जो उन्हें हर साल मिलेगी।

साढ़े 7 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
Recommended Video
पता नहीं कि मध्यप्रदेश में अगर चार परसेंट डीए बढ़ाया जाता है तो प्रदेश के साढ़े 7 लाख कर्मचारियों को इससे फायदा मिलेगा। इसके अलावा करीब 3 लाख पेंशनर्स को भी सीधा फायदा होगा।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मैंने 2006 में बनाई, तब से लेकर अब तक लाखों शादियां हो चुकी हैं। बेटी भगवान का दिया हुआ अमूल्य उपहार है। बेटी बोझ नहीं, वरदान है। मामा के रहते माता-पिता को बेटियों की शादी की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सीएम ने लाडली बहना को लेकर दी जानकारी
सीएम शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब 21 साल की बहनों को भी योजना का लाभ मिलेगा। यह योजना अभी 1 हजार रुपए से शुरू हुई है, धीरे-धीरे हम इसे बढ़ाते हुए 3 हजार रुपए तक ले जाएंगे। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अब हम बेटियों को 49 हजार रुपए का चेक भेंट करते हैं, ताकि वह अपनी जरूरत के अनुसार गृहस्थी का सामान खरीद सकें।
वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अद्भुत योजना है। जो बेटियों की जिंदगी में खुशियों के रंग भरती है और विवाह को बोझ नहीं रहने देती। यहां विवाह और निकाह दोनों हो रहे हैं। मैं इस अवसर पर वर-वधु दोनों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देता हूं। वह हमेशा सुखी रहें, उनका मंगल और कल्याण हो।












Click it and Unblock the Notifications