दिग्विजय के वायरल वीडियो पर सीएम शिवराज ने ली चुटकी, कही ये बात

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर जहां राजनैतिक पार्टियां एक दूसरे पर तंज कस रही हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के वायरल हुए वीडियो ने राजनैतिक पार्टियों को एक और मौका दे दिया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय के वायरल वीडियो पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कभी कल्पना भी नहीं की थी कि कांग्रेस एक नेता की ऐसी दुर्दशा करेगी।

CM Shivraj Singh Chauhan said on the viral video of Digvijay

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इस बार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। पार्टी के चुनाव प्रचार से दूरी बनाने को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो दिग्विजय सिंह का दर्द छलक पड़ा। दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मेरे भाषण देने से तो कांग्रेस के वोट कट जाते हैं, इसलिए मैं रैलियों में जाता नहीं।' बता दें कि उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने भी वीडियो पर चुटकी ली है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस के लोगों को अपने नेताओं की इज्जत करनी चाहिए। उनके ही लोग उन्हें इज्जत नहीं दे रहे हैं, ना तो उनके पोस्टर लगा रहे हैं ना ही बैनर। वहीं, इस मामले में कमलनाथ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने नहीं पता कि उन्होंने ऐसा किसी मामले में कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+