MP News: राघौगढ़ में CM शिवराज के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, चौहान बोले- लाड़ली बहना की राशि ₹3000 तक ले जाऊंगा
MP News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघौगढ़ में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में मिली बंपर जीत के बाद रोड शो किया। इस रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि राघौगढ़ के मेरे भाइयों-बहनों, आज आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा।
वही लाडली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी लाड़ली बहनों 10 तारीख फिर आ रही है। मैंने राशि ₹1000 से बढ़ाकर ₹1250 की है, जिसे आगे ₹3000 तक ले जाऊंगा। मैं एक-एक वचन को पूरा करूंगा। लाड़ली बहना' के बाद अब 'लखपति बहना' का सफर भी शुरू होगा। लाड़ली बहनों, तुम्हारा भाई तुम्हारे जीवन में कभी अंधेरा नहीं रहने देगा।'

सीएम शिवराज ने कहा कि पूरा मध्यप्रदेश मेरा परिवार है। परिवार की बेहतरी के लिए दिन और रात काम करते रहूंगा। जनता की आंखों में आंसू न रहे, उनके चेहरों पर मुस्कुराहट आए और हर एक की जिंदगी बेहतर बन जाए तो मेरी जिंदगी भी सफल हो जाएगी। सीएम शिवराज ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चमत्कार हो रहा है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।

बता दे इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाले राजगढ़ और गुना जिले में अच्छी सफलता मिली है। जिसके बाद बीजेपी अब लोकसभा चुनाव में यहां से बंपर जीत हासिल करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications