सीएम शिवराज ने किया वादा- मध्य प्रदेश में हर परिवार के एक सदस्य को मिलेगा रोजगार
Madhya Pradesh Elections 2023: मध्य प्रदेश में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा आगामी चुनाव में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आते ही हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार प्रदान करेगी। भाजपा ये उद्देश्य से कर रही है ताकि रोजी- रोटी के लिए के लिए उन्हें पलायन ना करना पड़े।

जिला पन्ना के गुन्नौर में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा हर परिवार के व्यक्ति को रोजगान दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा किसी भी परिवार को रोजगार के बिना नहीं रहने दूंगा।
बता दें 29 सितंबर को भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये वादा किया था और उन्होंने कहा था कि रोजगार चाहे सेल्फ हेल्थ ग्रुप के जरिए हो, चाहे हमारे उधम क्रांति योजना के जरिए हो या फिर सरकारी नौकरी से या स्वारोजगार से, हमारी भाजपा सरकार हर राज्य के हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार देने का काम करेगी।
बता दें मध्य प्रदेश के लिए भाजपा का घोषणा पत्र दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में तैयार हो रहा है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा और रोजगार की गारंटियों पर आधारित होगा। जिसमें भाजपा 2023 के विधानसभा चुनाव में हर परिवार से एक सदस्य को रोजगार देनी की गारंटी देगी। जिसका जिक्र गुरुवार को मध्य प्रदेश क मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है।
गौरतलब है कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के लिए लोगों से सुझाव भी लिए थे, जिसके लिए जगह-जगह पर सुझाव पेटियां भी रखी गई थी। इसके अलावा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और ई-मेल के माध्यम से भी घोषणा पत्र के लिए सुझाव लिए गए हैं।माना जा रहा है इस हफ्ते भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी कर देगी। जिसमें समाज के सभी वर्गों के लिए गारंटियां होंगी।घोषणा पत्र में भाजपा युवाओं के लिए अलग से युवा बजट, महिला सुरक्षा की गारंटी, हर घर रोजगार और मुफ्त शिक्षा की घोषणा कर सकती है।
LIVE: गुन्नौर, जिला पन्ना में आयोजित आमसभा को संबोधन https://t.co/nsLCt64jpc
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 2, 2023












Click it and Unblock the Notifications