चरण पादुका योजना" के तहत बहनों को साड़ी, चप्पल, छाते के लिए ₹200 रुपये व भाइयों को जूते: CM शिवराज
CM Shivraj News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सिंगरौली में संतों को नमन करने के बाद संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए समरसता यात्रा को रवाना किया। बैढ़न के स्थानीय रामलीला मैदान में यात्रा को हरी झंडी दिखाने के मौके पर उन्होंने संत समाज का सम्मान भी किया। उन्हें संत रविदास की जन्म भूमि की मिट्टी और गंगाजल भेंट किए। इसके बाद 1 लाख हितग्राहियों को चरण पादुका योजना में जूते चप्पल बांटे गए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने सिंगरौली जिले के सरई में आयोजित कार्यक्रम में ₹672 करोड़ से अधिक की लागत की रिहंद माइक्रो सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिंगरौली जिले में बैगा जनजाति को अति पिछड़ी जनजाति में शामिल किया जाएगा। जो गरीब हैं, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं अगर उनकी सेवा कर ली तो समझो भगवान की पूजा हो गई। "चरण पादुका योजना" के तहत बहनों को साड़ी, चप्पल, बैंक खाते में छाते के लिए ₹200 रुपये, भाइयों को जूते और पानी की कुप्पी प्रदान की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications