सीएम शिवराज कांग्रेस पर जमकर बरसे, बोले- एमपी कांग्रेस में दो धृतराष्ट्र- कमल नाथ और दिग्विजय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को पानसेमल, सेंधवा, भगवानपुरा, भीकनगांव, मांधाता, खिलचीपुर, राजगढ़, नरसिंहगढ़ और सीहोर में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम शिवराज कांग्रेस पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दोनों भाई-बहन को केवल झूठ बोलना ही सिखाया है और मुझे तो इतनी गाली देते हैं, चाहे खड़गे जी हों, चाहे कमलनाथ जी हों, चाहे दिग्विजय सिंह जी हों, इनको लगता है कि पता नहीं ये डेढ हड्डी का कहां से आ गया हमारी दाल नहीं गलने देता है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहते हैं कि मामा तेरा श्राद्ध हो गया। मैंने कहा मर भी गया तो जनता की सेवा के लिए राख के ढेर में से फिर से खड़ा हो जाऊंगा। ये कांग्रेसी किसानों से झूठे वादे करते हैं, एक भी नहीं निभाएंगे।

CM Shivraj chauhan lashed out at Congress MP has two Dhritarashtras - Kamal Nath and Digvijay

कांग्रेस ने मान लिया कि वे कौरव हैं

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे जी कह रहे थे भाजपा के 5 पांडव हमसे लड़ रहे हैं, मतलब कांग्रेस ने मान लिया वे कौरव हैं क्योंकि पांडव लड़ते हैं न्याय की लड़ाई, वे अधर्म के खिलाफ लड़ते हैं और कौरव लड़ रहे थे स्वार्थ की लड़ाई। इसलिए यह स्वार्थ धर्म-अधर्म, न्याय-अन्याय की लड़ाई में पांडव जीतेंगे।

कांग्रेस में हैं दो- दो धृतराष्ट्र

मुख्यमंत्री शिवराजद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मान लिया कि वे कौरव है, महाभारत में तो एक ही धृतराष्ट्र थे जो अपने बेटे को राज्य दिलाने के लिए लड़ रहे थे और कौरवो के अंत के कारण बने, लेकिन मध्यप्रदेश कांग्रेस में तो दो-दो धृतराष्ट्र हैं कमलनाथ और दिग्विजय जो पुत्रो को स्थापित करने में पूरी कांग्रेस की तिलांजलि देकर मानेंगे।

उन्होंने कहा दोनों को पार्टी नहीं अपने-अपने बेटों से मतलब है और दोनों ही अपने-अपने बेटों को मध्यप्रदेश में स्थापित करना चाहते हैं, बेटों को सत्ता दिलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह चक्की के 2 पाट हो गए हैं, इन दोनों पाटों के बीच में कांग्रेस पिस रही है, यह धृतराष्ट्र वाली कांग्रेस कभी चुनाव नहीं जीत सकती है।

CM Shivraj chauhan lashed out at Congress MP has two Dhritarashtras - Kamal Nath and Digvijay

सबसे स्वच्छ शहर में प्रियंका ने फैलाया झूठ का कचरा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज फिर प्रियंका गांधी जी सबसे स्वच्छ शहर में झूठ का कचरा फैलाने आ रही हैं। इंदौरी भाई बहन कांग्रेस के झूठ का कचरा भी इंदौर में टिकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठी पार्टी है, दगाबाज पार्टी है। किसानों, बेरोजगारों और प्रदेश की जनता से कई वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा नहीं निभाया। कांग्रेस से सावधान रहना ये फिर से भ्रम फैलाने आ रहें हैं। कांग्रेस ने गरीबों के कफन के पांच हजार रूपए भी छिन लिए थे, याद रखना ये कफन छिनने वाली कांग्रेस है। हम बहनों को बेटा-बेटी होने पर लड्डुओं के पैसे देते थे, कांग्रेस ने वो पैसे भी देना बंद कर दिए थे, ये पैसा छिनने वाली बेईमान कांग्रेस है। भूल से भी कांग्रेस आ गई तो जनहित की सभी योजनाएं बंद कर देगी, फिर ना लाड़ली रहेगी ना बहना रहेगी।

भाजपा का संकल्प हर परिवार, एक रोजगार

सीएम शिवराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 5 सालों का हमारा विज़न है कि, प्रत्येक परिवार, एक रोजगार, यानी कि हर घर में एक रोजगार अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। बिना रोजगार के कोई परिवार नहीं रहेगा। चाहे शासकीय नौकरी हो, चाहे स्वरोजगार योजना के तहत हो या फिर सीखो-कमाओ योजना के तहत रोजगार हो। हर परिवार में एक रोजगार देने का हमारा संकल्प है।

मैं कमलनाथ नहीं, बहनों का मान बढ़ाने वाला शिवराज हूं

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के पैसे हम हर महीने 10 तारीख को डालते थे, लेकिन 10 तारीख को धनतेरस है इसलिए मैंने 7 तारीख को ही बहनों के खाते में किश्त डाल दी। उन्होंने कहा कि मैं कमलनाथ थोड़ी ही हूं, मैं शिवराज मामा हूं और जब तक मामा है तब तक पैसा आता रहेगा। जो बहने छूट गई हैं चुनाव के बाद पोर्टल खोलकर उनके नाम भी जोड़ दिए जाएंगे। मुझे चैन की नींद तब आएगी जब मैं तुम्हारे खाते में 3 हजार रूपए डालूंगा, आधी आबादी को पूरा न्याय देना है।

मैं सरकार नहीं, परिवार चलाता हूं

CM शिवराज ने कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं और परिवार सुखी रहे इसलिए एक-एक कर जनहित योजनाएं बनाई है। अब बेहतर मध्यप्रदेश के लिए आगे की योजनाएं भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कई भाई-बहन आज भी कच्चे मकान और टूटी टपरिया में रहते हैं, जिनके लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना बनाई गई है। योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए पैसा दिया जाएगा। किसान सम्मान निधि में प्रधानमंत्री जी 6 हजार रूपए दे रहें हैं और 6 हजार रूपए हम दे रहें हैं, अब हमने तय किया है कि हर तरह की सब्सिडी का पैसा सीधे किसानों के खातों में डालेंगे, इस राशि से किसानों को जो काम करना हो करेंगे। वहीं अब गैस सिलेंडर 450 रूपए में मिलेगा और बिजली के बढ़े हुए बिल भी मामा ही भरवाएगा, तुम्हारा बिल केवल 100 रूपए ही आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+