MP news: साढ़े सात लाख कमर्चारियों के घर फिर बरसेगी लक्ष्मी, सीएम शिवराज के ऐलान से 7.5 लाख कर्मचारी खुश

MP News: एमपी में आने वाले दिनों में अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह राज्य के कर्मचारी भी अपने वेतन में बढ़ा हुआ भत्ता पाएंगे। दोनों के बीच का अंतर खत्म करने की शुरुआत सीएम शिवराज सिंह ने कर दी हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में यह दूसरा मौका है, जब 4 फीसदी डीए की फिर बढ़ोत्तरी की गई।

आपको बता दें साल 2018 से पहले प्रदेश में नियम था, कि जितना डीए केंद्रीय कर्मचारियों को दिया मिलेगा, उतना ही डीए प्रदेश के कर्मचारियों को भी मिलेगा. जैसे ही केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ता था, वैसे ही प्रदेश में भी कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर लागू कर दिया जाता था।

लेकिन साल 2018 के बाद डीए बढ़ोतरी के मामले में बदलाव हुआ तो केंद्र और राज्य के कर्मचारियों के भत्ते में फिर फर्क आ गया। यह सब कमलनाथ सरकार के वक्त हुआ था। लेकिन वापस सीएम शिवराज सिंह ने कर्मचारियों को खुश कर दिया। मायूस रहने वाले कर्मचारियों के चेहरों पर फिर से ख़ुशी नजर आने लगी हैं।

shivraj-singh

फरवरी में भी कर्मचारियों का डीए बढ़ाया गया था। जिससे 34% से 38% हो गया था। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42% है। अब फिर से राज्य कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ा तो वह केंद्र के सामान भत्ते की श्रेणी में पहुंच जाएंगे। शिवराज की इस सौगात का 6 लाख 40 हजार नियमित शासकीय कर्मचारियों और इसी तरह 1 लाख 10 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+