राहुल गांधी को अपने बयान पर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए: सीएम मोहन यादव

Madhya Pradesh News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संघ प्रमुख मोहन भागवत और इंडियन स्टेट पर दिए गए बयान पर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। राहुल गांधी के बयान पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी भूल गए हैं कि वे भारतीय लोकतंत्र में दूसरे सबसे बड़े पद पर बैठे हैं। उन्हें अपने बयान पर खेद व्यक्त करना चाहिए।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के नए ऑफिस के उद्घाटन के मौके पर कहा था 'कांग्रेस केवल बीजेपी और आरएसएस से नहीं बल्कि इंडियन स्टेट (भारत सरकार) से भी लड़ाई लड़ रही है। इस बयान के आते ही राहुल गांधी पर बीजेपी के नेताओं ने पलटवार किया। सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधते हुए कहा राहुल गांधी भारतीय लोकतंत्र में दूसरे सबसे बड़े पद पर बैठे हैं। उनके इस बयान के लिए देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी

Mohan Yadav

देश विरोधी मानसिकता जनता कभी बर्दाशत नहीं करेगी

सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरा मानना ​​है कि लोकतंत्र में नीतियों और अन्य चीजों को लेकर कुछ भी कहा जा सकता है लेकिन देश विरोधी मानसिकता को जनता किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं करेगी। राहुल गांधी को अपने बयान पर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्हें खेद व्यक्त करना चाहिए और इस शब्द को वापस लेना चाहिए।

राहुल गांधी के बयान पर सिंधिया ने सोशल मीडिया X पर लिखा क्या हमें आश्चर्य होना चाहिए? सेव पेड़ से ज्यादा दूर नहीं गिरा है! राहुल गांधी का "भारतीय राज्य के साथ युद्ध में" होने का अपमानजनक दावा न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि राष्ट्र की आत्मा पर हमला है। विपक्ष के नेता की इस तरह की टिप्पणी उस शपथ के साथ विश्वासघात को उजागर करती है जो उन्होंने छह महीने पहले ली थी आगे उन्होंने लिखा जिस लाल किताब का वह पालन करने का दिखावा करते हैं। यह हमारी सीमाओं की रक्षा करने वालों और लोकतंत्र के वादे में विश्वास करने वाले प्रत्येक नागरिक के बलिदान के खिलाफ विश्वासघात का कार्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+