कांग्रेस ने 20 वर्षों में न गैस त्रासदी में जान गंवाने वालों की चिंता की, न जहरीले कचरे के निपटारे की: सीएम
Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के विदिशा जिला में सीएम मोहन यादव ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। सीएम ने लटेरी, जिला विदिशा में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत देश दुनिया में सबसे अच्छे देश के रुप में उभर कर सामने आ रहा है। अपना प्रदेश भी अब सबसे तेज गती से विकास करने वाले प्रदेश के श्रेणी में आ रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गरीब आदमी का छत बन जाए ये किसी कांग्रेस के मन में नहीं आया। अगर ये किसी के मन में आया तो वो पीएम मोदी है जिनका खुद का घर नहीं है। पीएम ने संकल्प किया कि चाहे शहर हो या गांव सबको पक्का घर देंगे।

सीएम ने कहा कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है कि जैसा पीएम मोदी ने किया है, पूरे देश में पांच लाख तक का इलाज बिल्कुल फ्री। उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति निरोग रहे बीमार पड़ने पर किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े। इस कार्य को किसी ने किया है तो वो नरेंद्र मोदी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां बड़े-बड़े देश लड़खड़ा रहे तो वहीं हमने मोदी जी के नेतृत्व में इंगलैंड जैसे देश को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने हमारे देश पर 200 वर्षों तक शासन किया।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा जिनके समय में भोपाल गैस त्रासदी हुई। उसके बाद 20 साल तक इनकी सरकार रही लेकिन इन्होंने न मरने वालों की चिंता की, न उस खतरनाक कचरे को निपटाने की चिंता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों की तो आत्मा ही नहीं है ये निष्ठुर लोग हैं। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देश के पालन के अधार पर पूरी जनता को भी महफूज रखेगी और ऐसे संकटों से निराकरण का भी कार्य करेगी।
पहले समस्या का समाधान फिर अराम ये भाजपा की पहचान
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पहले समस्या का समस्या का समाधान फिर अराम ये है भाजपा की पहचान। ये हमारी पहचान नहीं हो सकती है जनता के कष्ट के मुद्दे को छोड़कर अगर कोई सोता है तो वो कोई और हो सकता है, वो हमारी जाती का नहीं हो सकता है। इस मौके पर सीएम ने दरी उद्दोग और कॉपर के सिक्के ढ़ालने के लिए प्रसिद्ध सिरोंज क्षेत्र में 80 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 54 विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं 51 करोड़ से अधिक लागत के 198 विकास कार्यों के लोकार्पण की सोगात दी।












Click it and Unblock the Notifications