CM Shivraj ने बताया अफ्रीकन चीतों को 'गांधी सागर' में बसाने तेजी से काम चल रहा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन विभाग के कार्यक्रम में कहा कि कूनो पालपुर ही नहीं अब मंदसौर के माधव नेशनल पार्क में जल्द ही चीते बसाएं जाएंगे। चीता बसाने की योजना पर प्रदेश का वन विभाग और केंद्र सरकार की पूरी टीम मैदान में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मप्र टाइगर स्टेट है, टाइगर भी बढ़ेंगे और प्रदेश भी आगे बढ़ेंगा।

CM Shivraj बोले: Tiger भी बढ़ेंगे और State भी आगे बढ़ेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हम टाइगर के मामले में सबसे आगे हैं। हम टाइगर स्टेट हैं, हम तेंदुआ, घड़ियाल स्टेट भी हैं। गिद्ध् भी हमारे यहां सबसे ज्यादा है। भेड़िया भी हमारे यहां सबसे ज्यादा हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि हम वानिकी के क्षेत्र में भी देश में सबसे आगे हैं।

भगवान ने प्राणियों के लिए भी यह धरती बनाई है
मानव ने स्वार्थ में अंधे होकर वन्य प्राणियों के साथ घोर अन्याय किया, कई प्रजातियां लुप्त हो गईं, कई विलुप्त की कगार पर पहुंच गई। यदि प्राणी नहीं होंगे तो हमारा आस्तिव भी संकट में पड़ जाएगा।

CM Shivraj बोले: Tiger भी बढ़ेंगे और State भी आगे बढ़ेगा

पन्ना में टाइगर पुनर्स्थापन कठिन था, लेकिन किया
सीएम ने कहा कि टाइगर विहीन पन्ना टाइगर रिजर्व में टाइगर को बसाने का काम शुरू हुआ तो यह काफी कठिन था। कई लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए, लेकिन आज वहां 70 बाघ हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि हमने माधव नेशनल पार्क में भी 3 बाघ छोड़े थे, वे स्वस्थ्य हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों और मैदानी अमले को धन्यवाद भी दिया।

गांधी सागर में चीतों को बसाने के लिए टीमें जुटी हैं
सीएम ने मंच से जानकारी देते हुए कहा कि चीतों को पुन: प्रदेश में बसाने के किए काम चल रहा है। न सिर्फ कूनो पालपुर बल्कि गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को बसाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। काम कठिन हैं, लेकिन हमारे प्रदेश के वन विभाग और भारत सरकार की पूरी टीम दिन-रात जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+