श्री रामराजा सरकार से CM Shivraj की प्रार्थना, जल्द बारिश हो सूखे का संकट दूर जाए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओरछा में श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। इसके पूर्व उन्होंने भगवार श्री रामराज सरकार के दर्शन किए और रामराजा के चरणों में बारंबार प्रणाम कर उनसे एक ही प्रार्थना है कि प्रदेश में शीघ्र वर्षा हो एवं सबके संकट दूर हो जाएं। सीएम ने कहा कि श्री रामजी की कृपा से ओरछा में एक नए सूर्य का उदय हो रहा है, उन्हीं की कृपा से अब यहां अद्भुत "रामराजा लोक" बन रहा है।

जमीन आसमान एक कर दूंगा, बिजली संकट से निकालकर लाउंगा
ओरछा में सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने बिजली संकट, कम बारिश और सूखे जैसे हालात पर लोगों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में 15 हजार मेगावाट बिजली की डिमांड है, जबकि 10 हजार मेगावाट बिजली की डिमांड होना चाहिए। मैं रोज बिजली संकट को लेकर समीक्षा कर रहा हूं। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि जहां से जैसे मिलेगी हम बिजली लेकर आएंगे। मुझे कुछ नहीं दिख रहा, जमीन-आसमान एक कर दूंगा, आपको बिजली संकट से निकालकर लाएंगे।
राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे आराध्य हैं
सीएम ने रामराजा लोक के तहत होने वाले कार्यों को लेकर बताया कि अभी 2 एकड़ में मंदिर है, इसे विस्तारित कर 12 एकड़ में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना राम के इस देश को जाना नहीं जा सकता। राम हमारे प्राण, राम हमारे आराध्य है। उन्होंने ओरछा के राजा मधुकर शाह और उनकी रानी गणेश कुंवर द्वारा अयोध्या से श्री रामराजा सरकार को ओरछा लाने की कथा मंच से सुनाई। उन्होंने कहा कि ओरछा बदलेगा तो रामराजा लोक के कारण। ओरछा को सजाने-संवारने का काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि आज श्री रामराजा लोक के शिलान्यास के दिन मैं आनंद और उत्साह से भरा हूं। एक अद्भुत अनुभूति है। यहां अद्भुत लोक बन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications