Shivpuri News: सीएम राइज स्कूल वालों ने शौचालय में लगाया CCTV कैमरा, छात्र टॉयलेट में करते थे गंदा काम

Shivpuri News:

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिले के सीएम राइज स्कूल के शौचालय में स्कूल के प्राचार्य ने CCTV कैमरे लगवा दिए। शौचालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की जानकारी होने के बाद छात्रों द्वारा इसका विरोध किया गया है। मामला उजागर होने के बाद जब स्‍कूल के प्राचार्य से शौचालय में सीसीटीवी लगवाने के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने अजीब जवाब दिया। जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएगा।

सीसीटीवी कैमरे छात्रों के शौचालय में लगाए जाने का यह मामला तूल पकड़ लिया है। स्कूल में छात्रों की निगरानी के लिए कुल 38 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें से कुछ सीसीटीवी कैमरे बच्चों के शौचालयों में भी लगाए गए हैं। मामला तूल पकड़ा तो अब जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड ने जानकारी दी कि सीएम राइज स्कूल के शौचालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हों। ऐसा संभव ही नहीं है। यदि यह सही है तो स्कूल प्रिंसिपल से बात करता हूं। यह तो गलत है।

Shivpuri CM Rise School Toilet CCTV Camera

वहीं, सीएम राईज स्कूल के प्रिंसिपल विनय बेहरे का कहना है कि शौचालय में बच्चे तोड़फोड़ कर देते हैं। इसलिए शौचालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। ताकि तोड़फोड़ करने वालों की जांच करके पता चल सके। सीसीटीवी कैमरे नॉर्मल एलईडी पर नहीं है। रिकॉर्डिंग मोड पर हैं।

पूरे मामले में बच्चों का कहना है कि शौचालय में सीसीटीवी कैमरे लगे होने से वे असहज महसूस करते हैं। जब भी शौचालय जाते हैं। सीसीटीवी के कारण खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+