MP News: अयोध्या पहुंचा CM मोहन यादव का मंत्रिमंडल, भगवान श्रीरामलला के दरबार में किया दंडवत प्रणाम

MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और उनके कैबिनेट के सदस्यों ने सोमवार को परिवार के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री मोहन और उनकी पत्नी भगवान राम के सामने दंडवत हुए। इस दौरान मंत्रियों ने जय श्री राम के नारे लगाए। भगवान रामलला के मंदिर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राम धुन 'श्रीराम, जय राम जय जय राम' भी गाई। ज्ञात हो कि मोहन यादव की पूरी टीम भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से विशेष विमान के जरिए अयोध्या आई है। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल में सभी को एयरपोर्ट तक विदा किया था। शाम तक मोहन कैबिनेट वापस भोपाल लौट आएगी।

mp news

अयोध्या रवाना होते समय मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि यह हमारा सौभाग्य है। 22 जनवरी को जब प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तब हमारी इच्छा थी कि हम रामलला के दर्शन करने जाएं। हमने आज की अपनी कैबिनेट को भगवान श्रीराम को समर्पित कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार हमें भूमि उपलब्ध कराएगी तो हम वहां पर धर्मशाला स्थापित करेंगे।


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक से पूर्व संबोधन में कहा कि कैबिनेट के सदस्यों का भगवान श्री राम के दर्शन के लिए सरकारी रूप से अयोध्या जाना ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर है। सीएम ने कहा कि मंत्री परिषद की आगामी बैठक में मंत्री मंडलीय उप समिति बनाकर धर्मस्व, राजस्व और संस्कृति विभाग को जोड़ा जाएगा।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मंदिरों में सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक कार्य संपन्न हों। अयोध्या धाम समेत प्रदेश के अंदर और प्रदेश के बाहर स्थित प्रमुख देवस्थानों में राज्य सरकार द्वारा धर्मशालाएं विकसित करने की दिशा में पहल की जाएगी। दूसरे प्रदेशों की सरकारों को भी मध्यप्रदेश स्थित देवालयों में उनके राज्य की तरफ से धर्मशालाएं विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि हम भी एक आश्वासन दे रहे हैं कि उत्तर प्रदेश समेत किसी भी राज्य की सरकार अगर मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थानों पर धर्मशाला, घाट बनाती है या जनसुविधाओं को विकसित करती है तो मध्य्प्रदेश सरकार उनको भूमि उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़ें अयोध्या धाम में MP सरकार विकसित करेगी धर्मशाला, मोहन यादव कैबिनेट ने लिया फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+