सीएम मोहन यादव ने मथुरा में सपरिवार मां यमुना की पूजा- अर्चना, कहा- ब्रज के कण-कण में श्रीकृष्ण
Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव ने मथुरा में सपरिवार मां यमुना की पूजा- अर्चना की। इस दौरान उन्होंने यमुना जी के तट पर दीप दान भी किया। उन्होंने कहा भगवान श्रीकृष्ण की नगरी होने से मथुरा की विशिष्ट पहचान है। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार, कांचीपुरम और द्वारका के बारे में उन्होंने जिक्र करते हुए कहा ये नगर अनादि काल से अस्तित्व में रहे हैं, ये मोक्ष प्रदान करने वाले नगर हैं।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण प्रत्येक सनातनी के लिए पूजनीय और वंदनीय हैं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के साथ सनातन संस्कृति में हर युग में, हर काल में सनातनी धर्मावलंबियों का विश्वास अटूट रहा है।

ब्रज के कण-कण में श्री कृष्ण
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ब्रज की भूमी का कण- कण श्रीकृष्ण के चरण से पवित्र है। आगे उन्होंने लिखा मथुरा के गोकुल के रमणरेती की जिस रज में भगवान श्री कृष्ण रमण किया करते थे, जो प्रभु की अनेकों लिलाओं की साक्षी है, जिस रज में श्रीकृष्ण अपने बाल-गोपाल सखाओं के संग क्रीड़ा किया करते थे , आज उस रज में रमकण आत्मिक शांति एवं दिव्यता की अनुभूती हो रही है।
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में हमने, भगवान कृष्ण ने कंस को मारने के बाद मथुरा से उज्जैन शिक्षा ग्रहण करने संदीपनी जी के आश्रम में जाने के लिए जो मार्ग तय किया था उस ऐतिहासिक स्थल को तीर्थ बनाने की भी हमारी योजना है। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी कई ऐसी समाज हितैषी योजनाओं जिसके अधार पर समाज आज भी उनको अलग सम्मान से और आदर्श के साथ देखता है। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा के प्रती अनुराग,धर्म के प्रती अनुराग,सुदामा के साथ उनकी मित्रता का उत्कृष्ट उदाहरण, भगवान परशुराम से जब सुदर्शन चक्र पाते है वो स्थान ऐसे कई स्थानों है, जिसेस मध्यप्रदेश का इतिहास जुड़ा है प्रत्येक स्थान को हमारी सरकार तीर्थ बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के पाठ्यक्रमों में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का समावेश किया गया है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में दर्शन के पश्चात सीएम मोहन यादव ने मधुसूदन के बाल स्वरुप की प्रतीमा भी ली।












Click it and Unblock the Notifications