दशमेश गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंच सीएम मोहन यादव ने टेका मत्था
Madhya Pradesh News: सिख समुदाय के दशमेश गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर भोपाल स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मत्था टेका। उन्होंने कहा धर्म की रक्षा एवं मानवता के कल्याण हेतु गुरु गोबिंद साहब के पवित्र विचार, उपदेश एवं आदर्श जीवन सर्वदा हमें कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश की बहुत ही उज्जवल परंपरा है। उन्होंने कहा हमारे देश के स्वाभिमान को, देश की संस्कृति को विदेशी अक्रतांओं से बचाने के लिए गुरुमहराज ने पूरे परिवार की कुर्बान दे दी। उनकी जीवन यात्रा हम सबके लिए प्रेरणादाई है। सीएम ने कहा गुरुमहराज ने बचपन से ही पूरे परिवार की कुर्बान यात्रा को देखी और मात्र 40 वर्ष के आयु खालसा पंथ की स्थापना भी की।

उन्होंने कहा अपने जीवन को किस प्रकार से जीना चाहिए कैसे धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए? इस बात को सभी गुरु महराजों ने बताया है। लेकिन अगर दुशमन अपने नियत से, अपनी चलाकियों से या छल से कोई षडयंत्र रचता है तो हथियार उठाकर बहादुरी के साथ लड़ना और अपने देश की रक्षा करना इस बात को गुरुमहराज ने सिखाया है। सीएम ने कहा कि गुरुमहराज ने देशहित के लिए अपने बच्चे को भी कुर्बान कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा देश और दुनिया के सामने अपने धर्म, संस्कृती और इतिहास को बचाने का कार्य जो गुरुमहराज ने किया वो अतुलनीय है। देशहित के लिए अपने परिवार को कुर्बान कर देना ये इतिहास की वो घटना है जो शायद किसी और देश के इतिहास में नहीं हुई होगी। उन्होंने कहा कि वो बच्चे भी कितने वीर थे कि दीवार में चुने जाने के लिए देश और धर्म की रक्षा के लिए गर्व महसुस करे। आगे अन्होंने कहा अपने धर्म को न बदलते हुए मूल धर्म की स्थापना करने के लिए आपने जो बलिदान दिया इसके लिए देश नतमस्तक है।
उन्होंने कहा कि मैने घोषणा भी की है हमारे साहिबजादों के बलिदान को हमारे स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। पीएम मोदी का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री जी ने भी निर्णय लिया है कि बाल दिवस को साहिबजादों के नाम पर मनाया जाए क्योंकि बालकों के शहादत से बढ़कर और क्या हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications