Indore News: 'जनता आपको माफ नहीं करेगी...', CM मोहन यादव के निशाने पर आए राहुल गांधी
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए CM डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है, जहां सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। इसी के साथ सीएम मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल हिंसा पर अपनी बात रखी है। देखिए ये खास
इंदौर आए CM डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर पलटवाकर करते हुए कहा कि, देर आए दुरुस्त आए, राहुल गांधी राम मंदिर के दर्शन से बच रहे हैं। जनता आपकी तरफ देखती है, जनता आपको माफ नहीं करती है। इसी के साथ पश्चिम बंगाल हिंसा पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपनी बात रखी है।

कांग्रेस अब सरदार पटेल के सिद्धांतों पर चलेगी के सवाल पर पलटवार करते हुए, CM मोहन यादव ने कहा कि, "चलिये देर आये, दुरस्त आये , कांग्रेस को अब समझ में आ रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने तो इस देश की आजादी के संघर्ष के साथ-साथ हमारे पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर का जीर्णोधार करते हुए , अतीत में राहुल गांधी के पूर्वज नेहरू जी को इसके लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया था और उन्होंने मना कर दिया था और दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है कि आज भी वह राम मंदिर के दर्शन करने से बच रहे हैं। वोटो के लिए आप कुछ भी कहो लेकिन जनता आपको देख रही है , जनता आपको माँफ नहीं करती है , जब आप वर्ग विशेष के वोटो के चक्कर में बहुसंख्यक वर्ग के साथ लगातार अन्याय करते हो।
CM मोहन यादव ने कहा कि, हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ -सबका विकास - सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर हमारी सरकारें देश भर में जनता की सेवा कर रही है। पश्चिम बंगाल जल रहा है के सवाल पर CM ने कहा कि, "अंदर की पोल खुल गई है. जिन-जिन लोगों ने वक़्फ़ बिल का विरोध किया , उनके वहां ही क्यों आग लगी है?, कांग्रेस का षड्यंत्र बेनक़ाब हुआ है. हम कह रहे थे कि यह गरीब मुसलमानो के हक़ की लड़ाई थी , इसलिए पूरे देश के मुस्लिम समाज ने इन विसंगतियों को जाना पहचाना.उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दल ममता बनर्जी सहित सभी लोग माफी मांगेंगे। वक़्फ़ की भावना समझ कर समाज के खासकर ग़रीब , कमजोर तबके के मुसलमान भाइयो के साथ न्याय में साथ देंगे."
ये भी पढ़े- Gwalior News: ग्वालियर को मिलेगी 4 हजार करोड़ के विकास की सौगात, बायपास से एक्सप्रेस-वे तक होंगे काम












Click it and Unblock the Notifications