भारतवासी जहां भी जाएंगे, दूध में शक्कर की तरह मिल जाएंगे: सीएम मोहन यादव

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने जापान में भारतीय समुदाय और 'फ्रेंड्स ऑफ एमपी' के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों की प्रशंसा की। सीएम ने कहा कि जापान जैसे देश में आपने कई कष्टों और चुनौतियों का सामना कर अपनी अलग पहचान बनाई है। आपने जो नींव तैयार की है उसका फायदा भारत की आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा।

Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव ने भारतीय समुदाय की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपलोगों ने किसी ने 10 साल तो किसी ने 40 साल पहले अपने-अपने वतन को छोड़कर विकास की संभावना के लिए आप यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं पत्रकारों को इंटरव्यू दे रहा था तो एक पत्रकार ने पुछा कि आप भारतवासियों के लिए क्या सोचते हैं? उनकी संख्या बढ़ रही है आप क्या संभावना देखते हैं? हमने कहा कि भारतवासी जहां कही भी जाएंगे इनकी भूमिका सदैव एक जैसी रहेगी। जैसे दुध में शक्कर की भूमिका होती है। भारतवासी जहां भी जाएंगे दूध में शक्कर की तरह मिल जाएंगे।

अशोक चक्र और जापान के राष्ट्रीय ध्वज में समानता पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र और जापान के राष्ट्रध्वज में लगा सूर्य चक्र दोनों देशों की संस्कृति को करीब लाते हैं। दोनों एक समान इसलिए लगते हैं क्योंकि सूर्य भी 24 घंटे आलोकित है तो अशोक के 24 चक्र भी 24 घंटे चलायमान हैं।

उन्होंने भारतवंशीयों की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि किसी कठिनाई से और कोई पार हो पाए या नहीं लेकिन भारतवंशी तो जरुर पार हो जाते हैं। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपका समय तो और आनंद का समय है कि इस समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है।

यह भी पढ़ें- MP हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 27% ओबीसी आरक्षण पर रोक की जनहित याचिका खारिज, कमलनाथ ने बीजेपी को घेरा

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि 11 साल पहले बोलने में आत्मविश्वास कम होता था कि हम भारत से आए हैं। पहले कभी कोई नेता आता था तो लोग सोचते थे कि ठीक है आए है तो आए। लेकिन अब मोदी जी का नाम सुनते ही लोग झूम उठते है। भारत पिछले दस वर्षों में काफी बदला है। बता दे कि सीएम मोहन यादव ने भारतवंशियों से कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश कर अपनी जड़ों से भी जुड़े रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+