खम्भा फोड़कर देवता सिर्फ सनातन धर्म में आ सकते हैं: CM मोहन यादव
Madhya Pradesh News: उज्जैन में मंगलवार को बैरवा दिवस पर आयोजित "बैरवा दिवस" कार्यक्रम में मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा हम तो इतना भाग्यशाली है कि हमारे पास 1-2 देवी देवता नहीं हैं। सीएम ने कहा किसी-किसी के पास 1-2 देवी देवता हैं उसी में वो इतराते रहते हैं नाटक करते रहते है वो दूसरे को मानते ही नहीं है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारे यहां देवी,देवता,योगी,योगन,साधु,संत,ऋषि,मुनी यहां तक की 33 करोड़ देवी देवता है जिसे मन उसे मानो आपके लिए कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा जो असंभव है वो केवल सनातन में ही संभव है। अगर खभ्भा फोड़कर कोई देवता आ सकते हैं तो वो केवल सनातन में ही संभव है और किसी धर्म में संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज संत शिरोमणि महर्षि बालिनाथ जी महराज की जयंती के पावन अवसर पर उज्जैन में आयोजित बैरवा दिवस कार्यक्रम में सहभागिता कर समस्त बैरवा समाज बधुओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगे लिखा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर समाज के उत्थान की अलख जगाने वाले महर्षि बालीनाथ जी महराज की कृपा से प्रदेश की विकास यात्रा को नव गति एवं जनकल्याण के पवित्र ध्येय को नव उर्जा प्राप्त हो यही कामना है।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने कहा कि गरीब से गरीब आदमी के जीवन में अगर कोई कष्ट आए तो उसे सरकार दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसलिए मैने विनोद विमल मिल का संकट खत्म किया था सालों पुराना पैसा सबको ब्याज सहित दिलवाया था जबकि मैं उस समय मंत्री था। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि जैसे विनोद मिल के मजदूरों की समस्या का समाधान किया था उसी तर्ज पर मैने हुकुमचंद मिल का सरकार बनने के बाद समाधान किया था।
सीएम ने कहा कि अगर किसी भी मजदूर का पैसा अटका है तो चिंता करने की जरुरत नहीं है सरकार ब्याज सहित आपको पैसा देगी इसमे कोई संकट और उलझन नहीं है।इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, महपौर मुकेश टेटवाल और अखिल भारतीय बैरवा समाज के अध्यक्ष श्री राजेश जारवाल मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications