सीएम मोहन यादव ने कहा कांग्रेस को देशभर में माफी मांगो यात्रा निकालनी चाहिए
Madhya Pradesh News: सीएम डॉ मोहन यादव इंदौर में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में शिरकत किए। यहां उन्होंने जनकल्याण अभियान हितग्राही सम्मेलन में लाभार्थियों को हितलाभ वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ये कांग्रेस के लोग जब भी आते है आंखों में धुल झोंकने के लिए आते है, झुठ बोलने आते है। ये लोग कागज़ के खिलौनों को सांप बनाकर डराते हैं। ये उनके आखिरी तरीके है। कांग्रेस को देशभर में माफी मांगो यात्रा निकालनी चाहिए।
इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के साथ अगर किसी ने जीवन भर अन्याय करने का काम किया है तो उस पार्टी का नाम कांग्रेस है। प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु एक बार नहीं, दो- दो बार बाबा साहब को हराने के लिए सभा आयोजित करवाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान का निर्माण किया इतना बड़ा काम किया लेकिन, उनको इन्होंने कोई सम्मान नहीं दिया। ये खुद भारतरत्न ले लिए। भारत रत्न तो छोड़ो इन्होंने पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण भी नहीं दिया। बाबा साहब के योगदान को इन्होंने स्मरण नहीं किया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जिसने बाबा साहब अंबेडकर को हराया उसको पद्म विभूषण देकर कांग्रेस ने बाबा साहब को लज्जीत करने का काम किया। लेकिन बीजेपी के कहने पर वीपी सिंह की सरकार बनने पर उन्हें ये सम्मान मिला। अपने परिवार के अलावा कांग्रेस को तो कुछ दिखता ही नहीं है। ये ऐसी पार्टी है कि किसी को महत्व नहीं देती है। वोट जाने के डर से अपना ये सरनाम तक नहीं बदलते है। प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा ससुराल मे जाने के बाद भी गांधी लगाती है। इन नकली गांधियों ने असली गांधी को मिटा दिया है।
उन्होंने कहा कि ये संविधान बचाने की बात करते है लेकिन सबसे ज्यादा संविधान का दुरुपयोग इन्होंने किया है। बाबा साहब ने तो कहा था कि धारा 370 गलत है इसे मत जोड़ो लेकिन नेहरु जी ने दबाव देकर उसे जोड़वा दिया। बता दें कि बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस ने एक विशाल रैली और जनसभा का आयोजन किया, जिसे उसने 'जय बापू जय भीम जय संविधान' रैली का नाम दिया है। इसपर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सबकुछ लुटा के होश में आए तो किया किया'।
यह भी पढ़ें-MP News: इंदौर-भोपाल के लिए बड़ी खुशखबरी, CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं, जानिए कैसे बनेंगे दो नए महानगर
इस कार्यक्रम के सीएम ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। उन्होंने घोषणा की सरकार ने निर्णय लिया है कि 63 प्रकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर घर-घर सर्वे कराया जाएगा और जो लोग योजना का लाभ लेने से छूट गए हैं, उन्हें जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा करते हुए सीएम मोहन यादव ने X पर पोस्ट की और लिखा हर वर्ग का उत्थान, प्रदेश सरकार का संकल्प है। आज इंदौर में "जन-कल्याण अभियान" के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर पात्र हितग्राहियों को हितलाभ व सफाई मित्रों को किट वितरित कर शुभकामनाएं दीं।












Click it and Unblock the Notifications