कांग्रेस ने श्रीराम मंदिर निर्माण में हमेशा से अडंगे लगाए, झारखंड की राजमहल, दुमका में गरजे सीएम मोहन यादव

Lok sabha election 2024: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हम हमारे देवी-देवताओं को पूजते हैं तो कांग्रेसियों को इसमें भी परेशानी होती है। ये हमसे बोलते हैं कि क्यों पूज रहे हो। हम भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान बिरसा मुंडा को पूजने वाले लोग हैं, लेकिन कांग्रेस हमेशा से धर्म की विरोधी रही है।

झारखंड की धरती भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती है। जब पूरा देश कह रहा था कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के नेता इसमें अड़ंगे लगा रहे थे। सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर कर रहे थे कि मंदिर निर्माण न हो, लेकिन ये नहीं रोक पाए।

CM Mohan Yadav roars at Congress over Ram Temple in Jharkhand Rajmahal Dumka

कांग्रेस ने हमेशा से वोटों की राजनीति के लिए मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया। कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन ने जितना बना उतना विरोध किया, लेकिन इनका विरोध काम नहीं आया। जो राम का नहीं है वह किसी काम का नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में मंदिर का निर्माण हुआ और अब श्रीराम अपने गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं।

बता दे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में झारखंड के राजमहल लोकसभा सीट के साहिबगंज जिले, दुमका (झारखंड) लोकसभा सीट के केराबानी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया

कांग्रेस धर्म विरोधी है, उन्हें धर्म का सच्चा अर्थ पता नहीं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से अंग्रेजों की तरह धर्म विरोधी रही है। इन्होंने हमारे धर्म के मामले में हमेशा से अड़ंगे लगाए। ये सनातन के भी विरोधी रहे हैं। इनका हमेशा से उद्देश्य रहा है कि हिन्दुओं को अपमानित करो, सनातन धर्म वालों को गालियां दों। ये सनातन धर्म वालों की तुलना मच्छर और कोविड के कीटाणुओं से करते हैं। इन्हें धर्म का सच्चा अर्थ भी नहीं पता है। धर्म का मतलब सच्चाई होता है, सबको साथ लेकर चलना होता है। हमारे यहां तो धर्म के आधार पर रिश्ते तय होते हैं और फिर उन्हें जिंदगीभर निभाया भी जाता है।

CM Mohan Yadav roars at Congress over Ram Temple in Jharkhand Rajmahal Dumka

अब आने वाली पीढ़िया गौरवशाली इतिहास को पढ़ेंगी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आजादी से पहले अंर्ग्रेजों ने जो काम किया था वही काम आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने किया। अंग्रेजों ने हमारे स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रम में देवी-देवताओं को हटाकर पश्चिमी संस्कृति को बढ़ावा दिया था। लॉर्ड मैकाले ने हमारे देवी-देवताओं से दूर किया, लेकिन 1947 में आजादी मिलने के बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया जा सकता था, जो कांग्रेस ने नहीं किया। इन्होंने भी अंग्रेजों की सत्ता को आगे बढ़ाया है। इसके बाद जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आई तो 2020 में नई शिक्षा नीति लाई गई। प्रधानमंत्री श्री मोदीजी के माध्यम से एक मौका मिला और अपने देवी-देवताओं के प्रसंगों को पाठ्यक्रम में शामिल किया। यदि भगवान राम-कृष्ण के प्रसंगों को शामिल नहीं करेंगे तो सद्कर्म की शिक्षा संस्कार कहां से मिलेंगे। अब हमारी आने वाली पीढ़ियां श्रीराम, श्रीकृष्ण, स्वामी विवेकानंद सहित अन्य महान लोगों के गौरवशाली इतिहास को भी पढ़ेंगी।

CM Mohan Yadav roars at Congress over Ram Temple in Jharkhand Rajmahal Dumka

भारत को नंबर एक देश बनाना है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अब भारत को देश का नंबर वन राज्य बनाना है, इसके लिए श्री नरेंद्र मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। यह समय भगवान श्रीराम का समय चल रहा है और इसमें दुनिया की कोई भी ताकत श्री नरेंद्र मोदीजी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकती है। पिछले 10 वर्षों में श्री मोदीजी ने देश का मान-सम्मान ुदुनिया में बढ़ाया है। गरीबों को उनका अधिकार दिलाया है। 4 करोड़ से अधिक लोगों को पक्के घर बनाकर दिए हैं।

ये घमंडिया लोग हमारा आरक्षण भी खाना चाहते हैं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और उसके घमंडिया लोग हमारा आरक्षण भी खाना चाहते हैं। कांग्रेस संविधान की दुहाई देती है और कहती है कि संविधान खतरे में है। कांग्रेस ने हमेशा से संविधान को खतरे में रखा। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर सारे नेताओें को जेल में डाल दिया। ये छोटी नियत और छोटे मन के लोग सिर्फ लूटने की मानसिकता वाले हैं। झारखंड में भी मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और इन्हें मोदीजी जेल में भेजते हैं तो कहते हैं कि जेल क्यों भेज रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले की कहा था कि न खाउंगा न खाने दूंगा। भ्रष्टाचार, गड़बड़ी करने वालों की जगह जेल में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+