इंदौर में खूब गरजे CM मोहन यादव, कहा- किसी के बाप से नहीं हटेगी मोदी सरकार

Madhya Pradesh News: इंदौर में सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ऐसे तो अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने ही जाते है लेकिन इंदौर में उनके भाषण के गरज का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। उन्होंने मोदी सरकार को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह सरकार अंगद के पांव की तरह जमी हुई है, जो किसी के बाप से हटने वाली नहीं है। मोहन यादव ने कांग्रेस सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि राहुल बाबा भले ही तुम्हारी बहन,मम्मी आ जाए तो भी सरकार पर कोई आंच नहीं आएगी।

सीएम ने कहा कि जनता से बड़ा न्यायाधीश कोई नहीं हो सकता है। कांग्रेस हमेशा जनता को बरगलाने का काम करती है। कांग्रेस के प्रति देश की जनता का विश्वास कम हुआ है यहीं कारण है कि वो 3 बार सत्ता से बाहर रही। सत्ता से लगातार वंचित होने के कारण कांग्रेस की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली हो गई है। सीएम मोहन यादव ने यह बात इंदौर के अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज के एक कार्यक्रम में कही।

cm mohan

अंबेडकर जी को सम्मान हमारी सरकार ने दिया है

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राज्यसभा में दिए गए बयान को लेकर विपक्ष बीजेपी सरकार पर खूब हमला कर रही है। राज्यसभा में अमित शाह ने अपने वक्तव्य के दौरान कहा था कि कांग्रेस अंबेडकर का जितना नाम लेती है उतना भगवान का नाम लेती तो स्वर्ग की प्राप्ती हो जाती। हालांकि बीजेपी का साफ कहना है कि कांग्रेस गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है। वीडियो में केन्द्रीय गृहमंत्री के भाषण के चुनिंदा हिस्से को गलत तरीके से पेश किया गया है। इंदौर में अपने भाषण के दौरान सीएम ने कहा कि अंबेडकर जी को सम्मान हमारी सरकार ने दिया है हमने अंबेडकर जी के 5-5 तीर्थ बनाने का काम किया,लेकिन आपकी सरकारों ने क्या किया है। आपको बता दे कि राहुल गांधी और अमित शाह को लेकर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की राजनीति में भी जमकर बयानबाजी हो रही है। आखिर मोहन यादव ने अंबेडकर से जुड़े किस 5 तीर्थ के बारे में जिक्र किया है, जिसे बीजेपी ने बनवाया है आइए जानते है।

बीजेपी सरकार ने किया पंच तीर्थ का विकास

मोदी सरकार ने अंबेडकर से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को "पंच तीर्थ" के रूप में विकसित किया है इन स्थलों में मध्यप्रदेश का महू जहाँ बाबा साहेब का जन्म हुआ उनके जन्म स्थली के रूप में विकसित की गई है। दूसरी दीक्षा भूमी नागपुर,तीसरी मुम्बई का इंदुमिल, चौथा लंदन का वह घर जहां अंबेडकर ने अध्ययन किया और पांचवाँ दिल्ली के हलीपुर में वो घर जहाँ बाबा साहेब ने अंतिम सांस ली,उस स्थान को भारत सरकार संविधान निर्माता के स्मृति के रूप में विकसित कर रही है। ये बाबा साहब अंबेडकर से जुड़े वो "पंच तीर्थ" स्थल है जिसका जिक्र मोहन यादव ने इंदौर में अपने दिए भाषण को दौरान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+