सीएम मोहन यादव ने MP को देश का नंबर एक राज्य बनाने का लिया संकल्प, शासकीय कर्मचारियों को दी नसीहत

MP News: मंगलवार को मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे। सीएम यादव कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और जनता के विकास के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार आप सभी के बीच संवाद करने आया हूं। यह महज एक शुरुआत है, मैं लगातार आपके बीच जाकर संवाद करता रहूंगा।

mohan yadav

मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस संवाद के सिलसिले को 'जनसंवाद' का नाम दिया गया है। बताया गया है कि इसमें जनता से बात करके, जनता की परेशानियों को समझ कर हर समस्या का सही समाधान किया जाएगा। मुसीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता के साथ मेरा भाई-बहन का नाता है। इस नाते आप सभी के बीच निरंतर आता रहूंगा। आप सभी से बात कर आपकी समस्याओं का समाधान करूंगा। जो छोटे, नए और पिछड़े जिले हैं, उनकी इलाकों के मुताबिक स्थानीय परेशानियां हैं। इन कठिनाइयों को मौके पर जाकर समझना और समाधान करना आवश्यक है। जिला बनने के बाद जिले की स्थानीय दिक्क्तों को दूर कर उसका विकास करना सरकार की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री मोहन ने कहा कि शासकीय कर्मचारियों का कर्तव्य है कि मुस्तैदी से अपना कार्य करें। उन्होंने आगे कहा कि जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शासन के निर्देशों का पालन करें। अपने कर्तव्यों के पालन के साथ ही जनता के प्रति संवेदनशील रहें, जनता के हित में लगातार कार्य करते रहें। उन्होंने पांढुर्णा के पाथई और कोडिया गांव में एक किसान से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करते हुए सभी किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया है। प्राकृतिक खेती से कृषि लागत में कमी आती है और उसके अनुपात में फसल की कीमत ज्यादा मिलती है। जमीन की उर्वरता बनी रहती है, वहीं, किसान ने बताया कि उनकी 10 एकड़ जमीन है, जिसमें वह पूरी तरह प्राकृतिक खेती करते हैं।

यह भी पढ़ें MP News: सीएम मोहन यादव ने भवन निर्माण प्रक्रिया सरल करने के दिए निर्देश, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+